{"_id":"60e20fe88ebc3ecba16ef642","slug":"fire-brigade-tramples-bike-rider-driver-arrested-noida-news-noi591554739","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल ने बाइक सवार को रौंद डाला, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल ने बाइक सवार को रौंद डाला, चालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोतवाली फेज टू क्षेत्र में रविवार सुबह दमकल विभाग की गाड़ी ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने चालक के नशे में होने का आरोप लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया और चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मीडिया सेल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
पुलिस के अनुसार, सिकंदरपुर, चंदौली निवासी मनोज विश्वकर्मा ममूरा में किराये पर रहकर फेज टू स्थित सीएमएस कंपनी में काम करते थे। रविवार सुबह वह बाइक से कंपनी जा रहे थे। कुछ दूरी पर दमकल की गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। मनोज ने हेलमेट पहना हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक बाइक सवार को कुछ मीटर तक घसीटता ले गया। इसके बाद चालक भाग गया। हादसे से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया जिससे कुछ देर अफरातफरी की स्थिति रही। मनोज की मौत की सूचना मिलने परिचित थाने पहुंच गए और मुआवजे की मांग करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि चालक ने शराब पी रखी थी, लेकिन पुलिस ने इससे इंकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस तरह से हादसा हुआ और चालक वहां से भागा। उसकी हरकतों से नशे में होने जैसा लग रहा था। हादसा इतना भयंकर था कि कुछ मिनटों में मनोज की मौत हो गई।
गांव में पत्नी व मासूम बेटियां
मनोज के परिचितों ने बताया कि परिवार के सदस्य चंदौली किसी काम से गए हुए हैं। मनोज की एक बेटी श्रेया सात साल की और अन्नू चार साल की है। मनोज ने पत्नी व बेटियों के वापस नोएडा आने के लिए 6 जुलाई का टिकट करवाया हुआ था।
विज्ञापन
सैनिटाइज कर लौट रही थी गाड़ी
मीडिया सेल ने बताया कि कोविड काल में अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियां रूटीन में अलग-अलग स्थानों को सैनिटाइजेशन कर रही हैं। जिस गाड़ी से हादसा हुआ, वह सुबह के वक्त एनएसईजेड में सैनिटाइज करने के लिए गई थी। गाड़ी थाने के पास लगे हाइडेंट से पानी भरने आ रही थी तभी हादसा हो गया। इस मामले में अग्निशमन विभाग की टीम भी जांच कर रही है।