फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Huge fire in Haldwani cafe

Haldwani: देवलचौड़ चौराहे पर रेस्टोरेंट में लगी आग, बांस का हट जलकर हुआ खाक, देर रात उठीं लपटें; हाईवे जाम

Sat, 18 Oct 2025 11:31 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Updated Sat, 18 Oct 2025 11:31 AM IST
सार

देवलचौड़ चौराहे के निकट शुक्रवार की देर रात कैफे 18 नाम के रेस्टोरेंट में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट की छत पर बना बांस का हट जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Huge fire in Haldwani cafe
रेस्टोरेंट में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड पर देवलचौड़ चौराहे के निकट शुक्रवार की देर रात कैफे 18 नाम के रेस्टोरेंट में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट की छत पर बना बांस का हट जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान हाई पर वाहनों की आवाजाही कुछ देर थमने से जाम लग गया।

विज्ञापन


देवलचौड़ निवासी अभय नेगी का रामपुर रोड पर रेस्टोरेंट है। देर रात करीब 11: 15 बजे रेस्टोरेंट की छत पर बना बांस का हट अचानक जलने लगा। रेस्टोरेंट में इस दौरान पंकज बोरा नाम का युवक मौजूद था। रेस्टोरेंट स्वामी और पंकज रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रहे थे कि आसपास के लोगों ने शोर मचा कर रेस्टोरेंट की पहली मंजिल पर आग लगने की जानकारी दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहां हट बना है उसके पास ही बिजली का खंभा है। इसी से शाॅर्ट सर्किट हुआ और बांस के हट में आग लग गई। आग ने बिजली केबल को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल सिंह टीम के साथ जब तक मौके पर पहुंचे तब तक 80 फीसदी सामान जल चुका था। दमकल कर्मियों ने आग पर किसी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि पहली मंजिल पर आसपास कोई दुकान नहीं थी वरना आग फैली सकती थी। आग बुझाने में दो दमकल वाहन लगाए गए थे। इधर आग भड़कने पर पुलिस ने ट्रैफिक को वनवे कर दिया था। इस वजह से हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। करीब आधे घंटे तक वाहन रेंग- रेंग चले। इस दौरान टीपीनगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार भी तैनात रहे। रेस्टोरेंट स्वामी नेगी ने आग से फर्नीचर समेत अन्य सामान जलने से पांच लाख का नुकसान होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली केबल भी जली
भीषण आग लगने पर बिजली तार भी जलने लगे। सूचना पर लोगों ने इसकी जानकारी टीपीनगर बिजलीघर को दी। इस पर बिजली काट दी गई। करीब एक घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई। इस बीच आग बुझाने का काम अंधेरे में ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed