फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out in LNJP's OPD block, no casualties

Noida News: एलएनजेपी के ओपीडी ब्लॉक में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Tue, 27 Feb 2024 08:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in LNJP's OPD block, no casualties
इमरजेंसी से सटे शाफ्ट में लगी थी आग, देखते ही देखते छह मंजिल तक के तारों तक पहुंची
विज्ञापन

कमरों में धुआं भरने से अफरातफरी, दमकल की 10 गाड़ियों ने एक घंटे के बाद पाया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
एलएनजेपी अस्पताल की तीसरी मंजिल के ओपीडी ब्लॉक के शाफ्ट में सोमवार रात आग लग गई जो देखते ही देखते तारोंं में फैल गई। फौरन पुलिस के अलावा दमकल विभाग को हादसे की सूचना दी गई। बचाव दल के पहुंचने से पहले ही अस्पताल के स्टाफ ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया जिससे आग ज्यादा नहीं फैल पाई। हालांकि, आग ने छठी मंजिल तक शाफ्ट के तारों को चपेट में ले लिया। ऐसे में अस्पताल के एक ब्लॉक की बिजली बंद करनी पड़ी। दमकल विभाग की 10 गाड़ियों ने एक घंटे बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। अस्पतालकर्मियों के शुरुआती प्रयास की वजह से मरीजों को भी शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।

दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार रात करीब 10:18 बजे सूचना मिली कि अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक, तीसरी मंजिल पर आग लगी है। ठीक इससे सटा हुआ इमरजेंसी ब्लॉक भी है। आग लगते ही अचानक धुआं भरना शुरू हो गया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने छह मंजिल तक शाफ्ट के तारों को चपेट में ले लिया। इमरजेंसी विभाग की प्रमुख डॉ. रितु ने बताया कि हर सप्ताह स्टाफ को आग लगने के समय बचाव की ट्रेनिंग दी जाती है। यह ट्रेनिंग काम में आई और आग को बढ़ने से पूर्व ही रोक दिया गया। करीब 11:10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात कही। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को भी जांच के लिए बुलाया गया। आईपी इस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed