{"_id":"617bd37bd7b0f2013d2f40cc","slug":"fire-breaks-out-in-hardware-and-plywood-warehouse-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: हार्डवेयर व प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: हार्डवेयर व प्लाईवुड के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Fri, 29 Oct 2021 04:26 PM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:26 PM IST
सार
थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र में स्थित मित्तल हार्डवेयर एंड प्लाईवुड के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 क्षेत्र की औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 स्थित एक टिंबर स्टोर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। दमकलकर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से 20 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।
विज्ञापन
हालांकि, कोई हताहत नहीं हुआ। शार्ट सर्किट से आगजनी की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि साइट-4 में अभिषेक मित्तल का मित्तल टिंबर स्टोर है। सुबह लगभग 10 बजे कर्मचारियों ने स्टोर खोलकर रोजाना की तरह पूजा की। करीब 10:30 बजे अचानक दफ्तर में आग लग गई। सीलिंग से आग चारों तरफ फैल गई। दमकल कर्मियों ने आग बुझा दी, लेकिन लाखों रुपये का सामान जल गया।
विज्ञापन