फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fire breaks out at Spark Minda company in Noida Sector 59

नोएडा में बड़ा हादसा: स्पार्क मिंडा कंपनी में भीषण आग, मची अफरा-तफरी; दूर तक दिखाई दिया धुएं का गुबार

Sat, 30 May 2026 05:39 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 May 2026 05:39 PM IST
सार

नोएडा के सेक्टर 59 में आज एक बड़ा हादसा हो गया। जहां मिंडा कंपनी में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने से कंपनी के अंदर अफरा-तफरी मच गई। आग शॉर्ट सर्किट कारण लगी थी। 

विज्ञापन
Fire breaks out at Spark Minda company in Noida Sector 59
स्पार्क मिंडा कंपनी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर 59 स्थित मिंडा कंपनी में शनिवार शाम को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कंपनी के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में कुछ लोग चोटिल भी हुए हैं। कंपनी में लगी आग अभी बढ़ रही है। अपडेट के मुताबिक, दमकल विभाग की 12 से ज्यादा गाड़ियां लगी हुई हैं। आस पड़ोस की कंपनियों में धुआं भर रहा है। 

विज्ञापन




मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। शुरुआत में आधे दर्जन से अधिक दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मी आग बुझाने के काम में तेजी से जुटे हुए हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल, आग पर काबू पाने के प्रयास लगातार जारी है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कुछ एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई हैं। चोटिल लोगों को प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से कंपनी में मचा हड़कंप
शनिवार शाम को मिंडा कंपनी में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते फैल गई। कंपनी के भीतर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आधे दर्जन से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed