{"_id":"6195d7581dc4b01f656e0760","slug":"fire-breaks-out-at-multiple-shops-in-complex-in-a-group-housing-society-in-noida-fire-brigade-on-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Noida: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के परिसर में कई दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Noida: ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के परिसर में कई दुकानों में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौजूद
Thu, 18 Nov 2021 10:02 AM IST
सुशील कुमार कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:02 AM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नोएडा सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी सोसाइटी में हुई है। लगभग आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई है। पुलिस के अनुसार, आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
कई घरों में लगी आग, आग, fire
- फोटो : ani
विस्तार
दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार तड़के ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के एक परिसर में कई दुकानों में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई है। दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नोएडा सेक्टर-75 के गोल्फ सिटी सोसाइटी में हुई है। लगभग आधा दर्जन दुकानों में आग लग गई है। पुलिस के अनुसार, आग में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
विज्ञापन
नोएडा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि सेक्टर-75 पुलिस अधिकारियों के साथ दमकल विभाग को तुरंत मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग के कारणों और इससे हुए नुकसान का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन