फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   FIR lodged against builder and others

Noida News: बिल्डर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 12 Feb 2026 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against builder and others
- कोर्ट के आदेश पर कोतवाली एक्सप्रेस वे पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। प्लॉट को लेकर धोखाधड़ी और मारपीट के आरोप में बिल्डर समेत उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जनकपुरी दिल्ली निवासी करतार सिंह अनेजा ने कोर्ट में अर्जी दी थी कि उन्होंने डीपीएल बिल्डर से 94 लाख रुपये में छह बीघा जमीन खरीदी थी। उन्होंने नकद, चेक और एनईएफटी से भुगतान किया और 12 मई 2023 को बिक्री अनुबंध भी हो गया। आरोप है कि भुगतान के बाद बिल्डर ने केवल दो बीघा जमीन की रजिस्ट्री कराई और शेष चार बीघे की रजिस्ट्री बाद में कराने का आश्वासन दिया। लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई। पीड़ित के अनुसार, जब वह जमीन का कब्जा लेने गए तो आरोपियों और अन्य लोगों ने उन पर हमला कर गला दबाने की कोशिश की। उनका आरोप था कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं किया तो उन्होंने कोर्ट में अर्जी दी। एसीपी राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर डीपीएल बिल्डर के निदेशक पवन कुमार, कमल दत्ता समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed