फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fir againts 6 including chairperson

चेयरपर्सन सीमा सिंगला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
fir againts 6 including chairperson
नूंह नगरपालिका चेयरपर्सन सहित 6 के खिलाफ धोखधड़ी का मामला दर्ज
विज्ञापन

नूंह। नूंह नगरपालिका की चेयरपर्सन सीमा सिंगला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अभी दो दिन पहले जहां उन्हें लोकल बॉडी विभाग के महानिदेशक ने निलंबित कर दिया था वहीं मंगलवार देर रात सड़क निर्माण की राशि में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में चेयरपर्सन सीमा सिंगला और 4 अधिकारी सहित कुल छह लोगों के खिलाफ सरकारी राशि के गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
नूंह पुलिस ने शमीम अहमद निवासी वार्ड 4 नूंह की शिकायत पर यह कदम उठाया है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें नगरपालिका की चेयरपर्सन (निलंबित) सीमा सिंगला, नगरपालिका के तत्कालीन सचिव द्वारिका प्रसाद, पालिका अभियंता अजय पंघाल, जेई विक्रांत, एआरओ राजीव शर्मा और ठेकेदार जमशेद निवासी जोगीपुर शामिल हैं। शिकायतकर्ता शमीम अहमद ने नूंह की एसपी संगीता कालिया को दी शिकायत में बताया है कि नूंह शहर के वार्ड 3 में रास्ता बनाया हुआ दिखाया गया है, जबकि उल्लेखित जगह पर रास्ते का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। नगरपालिका और सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए ठेकेदार जमशेद के नाम 7 दिसंबर 2017 को 2,26,875 रुपए का चेक जारी कर आरोपियों ने मिलीभगत कर राशि हड़प ली।
विज्ञापन

शमीम अहमद का कहना है कि इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन को दी गई थी। उपायुक्त द्वारा मामले की जांच नगराधीश को सौंपी गई। जांच के दौरान शिकायत को सही पाया गया लेकिन इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अब उन्होंने इसकी शिकायत नूंह एसपी संगीता कालिया को दी है, जिसपर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उसने उम्मीद जताई है आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------
शिकायत के आधार पर नगरपालिका चेयरपर्सन सीमा सिंगला सहित 6 लोगों के खिलाफ सरकारी पैसे के दुरुपयोग और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इंद्रजीत सिंह, डीएसपी नूंह मुख्यालय
----------------------
जिस मामले में मेरे खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, उसकी जांच कई अधिकारियों ने की है। मौके पर रास्ता बना हुआ है। गलती से रास्ते की पैमेंट दूसरे ठेकेदार के खाते में चली गई है। जांच में मामला झूठा पाया गया था। यह मामला भी जांच के बाद झूठा निकलेगा।
सीमा सिंगला चेयरपर्सन नगरपालिका, नूंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed