फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fine not deposited, now double will be recovered from RC

Noida News: जमा नहीं किया जुर्माना, अब आरसी से वसूलेंगे दोगुना

Wed, 06 Sep 2023 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Fine not deposited, now double will be recovered from RC
जमा नहीं किया जुर्माना, अब आरसी से वसूलेंगे दोगुना
विज्ञापन

-भूगर्भ जल विभाग ने सात प्रोजेक्ट के बिल्डरों को एक सप्ताह का दिया है समय
-भूजल दोहन पर 13 बिल्डरों पर लगाया था जुर्माना, छह बिल्डरों ने जमा कराया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भूगर्भ जल विभाग के नोटिस के बाद भी सात प्रोजेक्ट के बिल्डरों ने अब तक भूजल दोहन का जुर्माना जमा नहीं कराया है। जबकि हाल ही में विभाग दो बार रिमाइडर जारी कर चुका है। विभाग ने चेतावनी दी है कि अगर एक सप्ताह के अंदर जुर्माना जमा नहीं किया तो फिर रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा।

विभाग ने भूजल दोहन करने वाले बिल्डरों के खिलाफ अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 13 प्रोजेक्ट में बोरवेल से भूजल दोहन मिला था। जिन पर विभाग ने 5-5 लाख रुपये जुर्माना लगाने के साथ बोरवेल बंद करने का नोटिस जारी किया था। लेकिन बिल्डरों ने जुर्माना जमा नहीं किया और भूजल दोहन भी जारी रखा। इस पर डीएम ने सभी बिल्डरों की जुर्माना धनराशि को दोगुना करने का आदेश दिया। आदेश के तहत ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी प्रोजेक्ट का जुर्माना 5 से 10 लाख कर दिया गया। वहीं, अन्य बिल्डरों को विभाग ने नोटिस जारी कर समय दिया है। अफसरों ने बताया कि बिल्डरों को दो बार रिमाइंडर नोटिस भेजा जा चुका है। इस बीच छह बिल्डरों गोदरेज पाम रिट्रीट, ऐस स्टारलेट, ऐस पार्कवे, अजनारा डेफोडिल, सेंट्रल मार्केट मॉल, बेल्यूएंट इंफ्रास्ट्रक्चर ने जुर्माना जमा कर दिया है। वहीं, आखिरी नोटिस में दिए गए समय को समाप्त होने में अभी एक सप्ताह का समय बाकी है।
विज्ञापन

इन बिल्डर को जमा करना है अभी जुर्माना

प्रोजेक्ट/सोसाइटी पता
मेफेयर रेजीडेंसी टेकजोन-4 ग्रेनो वेस्ट

एटीएस प्रिस्टीन सेक्टर-150 नोएडा
महागुन मायवुड्स सेक्टर 16 सी, ग्रेनो वेस्ट

जेपी अमन सेक्टर-151 नोएडा
अंतरिक्ष गोल्फ सिटी सेक्टर-150 नोएडा

अंतरिक्ष द गोल्फ एड्रेस सेक्टर-150 नोएडा

अंतरिक्ष ग्रैंड व्यू सेक्टर-150 नोएडा

--------------
अगर अब भी जुर्माना जमा नहीं किया तो फिर आरसी जारी कर बिल्डरों से वसूली की जाएगी। जुर्माने को भी दोगुना कर दिया जाएगा। अन्य प्रोजेक्ट में भी भूजल दोहन की शिकायत मिल रही है। उनकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंकिता राय, हाइड्रोलाजिस्ट, भूगर्भ जल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed