{"_id":"61898a37db02f55a554f7d7d","slug":"filariasis-victim-wife-strangled-to-death-husband-arrested-grnoida-news-noi614729170","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलेरिया पीड़ित पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइलेरिया पीड़ित पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाइलेरिया पीड़ित पत्नी की गला दबाकर हत्या
ग्रेटर नोएडा। सुत्याना गांव में रविवार रात घरेलू झगड़े में युवक ने गला दबाकर पत्नी लक्ष्मी कुमारी (22) की हत्या कर दी। मृतक की बहन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैशाली (बिहार) निवासी कुंदन पत्नी लक्ष्मी के साथ सुत्याना गांव में किराये के मकान में रहता है। करीब एक साल पहले दोनों की शादी हुई थी। लक्ष्मी को फाइलेरिया की बीमारी थी, इससे कुंदन खुश नहीं था। इस वजह से दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। रविवार रात को झगड़े के दौरान कुंदन ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने बतायर कि लक्ष्मी की बहन चंदा कुमारी की शिकायत पर आरोपी पति कुंदन को गिरफ्तार कर लिया है।
पति से विवाद के बाद फंदे से लटकी
दादरी (संवाद)। कटहेरा रोड निवासी एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद फंदे से लटकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता जायदा के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। भाई अमजद ने बताया कि 2013 में जायदा का निकाह अमर्द्दीन से हुआ था। आरोप है कि उसकी बहनोई का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर बहन और उसकी पति अमरुद्दीन के बीच विवाद होता था। सोमवार को उसकी बहन की पति अमरुद्दीन से विवाद हुआ था। जिसके बाद जायदा ने फंदे से लटककर जान दे दी। कुछ देर बाद परिजन कमरे में गए थे उसे फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस व मायके वालों को दी गई। इधर अमजद के शिकायत पुलिस ने तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जायदा के दो बच्चे हैं।