{"_id":"63fc2ef6021c3226f80631d3","slug":"fighting-on-late-arrival-of-dj-in-marriage-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Greater Noida: शादी में देरी से डीजे पहुंचने पर मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Greater Noida: शादी में देरी से डीजे पहुंचने पर मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
Mon, 27 Feb 2023 09:48 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:48 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि जेवर के कर्रोल गांव निवासी पवन के चाचा के बेटे की शादी में पवन ने सिवारा निवासी यश का डीजे बुक किया गया था। 22 फरवरी को शादी में डीजे देरी से आने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के जेवर कोतवाली क्षेत्र के कर्रोल गांव में शादी में डीजे के देरी से आने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने डीजे संचालक और मालिक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
घटना के दौरान दोनों पक्षों में झगड़े के बाद समझौता हो गया था। लेकिन दो दिन बाद डीजे संचालक पक्ष के मारपीट करने पर ये कार्रवाई की गई है। दलित समाज के लोग सोशल मीडिया पर दंपती के साथ हुई घटना की निंदा कर कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि जेवर के कर्रोल गांव निवासी पवन के चाचा के बेटे की शादी में पवन ने सिवारा निवासी यश का डीजे बुक किया गया था। 22 फरवरी को शादी में डीजे देरी से आने को लेकर कहासुनी व मारपीट हो गई। जिसका गांव वालों ने बीच बचाव कर मामले को निपटा दिया।
विज्ञापन
पवन का आरोप है कि 24 फरवरी को यश कुमार, करतार सिंह, लाजपत, हेमंत चार लोग उनके घर पहुंचे। गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पवन व उसकी पत्नी विजेन्द्री देवी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया।