फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fight between two sides for stopping the bike without sticker at the society gate

सोसाइटी गेट पर बिना स्टीकर बाइक रोकने पर दो पक्षों में मारपीट

Tue, 09 Aug 2022 01:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fight between two sides for stopping the bike without sticker at the society gate
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपरटेक ईकोविलेज-दो सोसाइटी के गेट पर बिना स्टीकर बाइक रोकने पर सवार भड़क गए। इस दौरान बाइक सवार महिला बूम बैरियर पर बैठ गई। उसने फोन कर परिचितों को बुला लिया और सुरक्षाकर्मी की पिटाई कर दी। इसके बाद कई सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी भी आ गए और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। सोसाइटी में सोमवार दोपहर एक बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग बिना स्टीकर के गेट से प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों उन्हें रोका। आरोप है कि महिला बूम बैरियर पर बैठ गई और अपने परिचितों को बुला लिया। मारपीट में सोसाइटी के इलेक्ट्रिशियन अंकुर के हाथ और दूसरे पक्ष के बंटी को चोट लगी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज की है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर छानबीन की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

फ्लैट खाली नहीं करने पर दी आत्मदाह की चेतावनी
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की ऐस एस्पायर सोसाइटी में बुजुर्ग दंपती ने सोमवार को फ्लैट खाली नहीं करने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। नौ दिन से बुजुर्ग ललितेश कुमारी और श्रीचंद गुप्ता फ्लैट को खाली कराने के लिए धरना दे रहे है, लेकिन अब तक कब्जा नहीं मिल सका है। रविवार को सोसाइटी के निवासियों ने बुजुर्ग दंपती के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला था। साथ ही किराएदार को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। अब बुजुर्ग दंपती ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। ललितेश का कहना है कि यदि महिला ने फ्लैट खाली नहीं किया तो वो आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। पति-पत्नी का का दावा है कि फ्लैट खाली करने के एवज में किराएदार पैसे की मांग कर रही है। करार खत्म होने के बाद भी फ्लैट खाली नहीं किया है। किराएदार ने फर्जी करार तैयार करा लिया है। पुलिस और प्रशासन को कार्रवाई करनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed