न जाने कहां चला गया युवराज: मां ने गुटखा खाते देखा तो लापता हो गया लाडला, पार्क में पड़ा मिला स्कूल बैग
बीटा-1 सेक्टर निवासी विजय कुमार ने बीटा-1 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 12 साल का बेटा युवराज पांचवीं कक्षा का छात्र है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में रहने वाले पांचवीं कक्षा के छात्र युवराज बुधवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया और उसका बैग पार्क में पड़ा मिला है। पुलिस ने मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। बताया गया है कि छात्र को उसकी मां ने पान मसाला खाते हुए देख लिया, इससे डरकर छात्र लापता हुआ है। पुलिस छात्र का सुराग लगाने के प्रयास में जुटी है।
बीटा-1 सेक्टर निवासी विजय कुमार ने बीटा-1 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 12 साल का बेटा युवराज पांचवीं कक्षा का छात्र है। वह बुधवार को घर से ट्यूशन बैग लेकर निकला था। लेकिन वापस नहीं पहुंचा है।
परिजन ने तलाश किया तो युवराज का बैग पार्क में पड़ा मिल गया। लेकिन युवराज का कोई पता नहीं चला। परिजन ने युवराज को आसपास में वह रिश्तेदारों के घर तलाशा लेकिन कहीं से भी जानकारी नहीं मिलने पर बीटा-2 थाने में शिकायत देकर छात्र की बरामदगी की मांग की।
छात्र की मां आरती ने बताया कि युवराज को उन्होंने गली में पान मसाला खाकर उसका पाउच फेंकते हुए देख लिया था। उन्हें आशंका है कि परिजन डांटे न इसके चलते युवराज कहीं लापता हो गया है। लेकिन तीन दिन बाद भी युवराज का पता न चलने पर अनहोनी की आशंका से परिजन का बुरा हाल है।