{"_id":"61c4d32d4223c97faf465146","slug":"fierce-fire-broke-out-in-four-shops-due-to-cylinder-explosion-noida-news-noi6230778118","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से चार दुकानों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलिंडर फटने से चार दुकानों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
टायर की दुकान में आग लगने के बाद निकलता धुंआ। संवाद
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी मार्केट में एक पंचर की दुकान में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने तीन अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। भीड़भाड़ वाले बाजार में आगजनी से अफरातफरी मच गई और मुख्य मार्ग पर जाम भी लग गया। दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार, ग्रेनो वेस्ट से गाजियाबाद की ओर जाने वाले मार्ग पर शाहबेरी मार्केट में फर्नीचर आदि की कई दुकानें हैं। बृहस्पतिवार को तस्लीम व इंतजार की पंचर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग बढ़ने पर वहां रखा सिलिंडर फट गया और आग आसपास भी फैल गई। आग रजाई, परचून व एक खाद्य सामग्री दुकान तक भी पहुंच गई। चारों दुकानों में आग लगने से आसपास के अन्य दुकानदार भी बचाव कार्य में जुट गए।
अवैध मार्केट में नहीं बचाव के इंतजाम : अन्नू खान
आगजनी की घटना के दौरान नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ओनर्स एंड मैंबर्स एसोसिएशन अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया कि जाम के कारण वह मौके पर नहीं पहुंच पाए। उन्होंने ट्वीट किया कि अवैध रूप से बनी मार्केट में बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं, जबकि यहां पहले भी आग लग चुकी है।