{"_id":"6a6a2454219b37b11c01c762","slug":"fhsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101662-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फर्जी एनओसी से एनपीसीएल से लिया बिजली कनेक्शन, फर्जीवाड़ा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फर्जी एनओसी से एनपीसीएल से लिया बिजली कनेक्शन, फर्जीवाड़ा पकड़ा
विज्ञापन
फर्जी एनओसी से एनपीसीएल से लिया बिजली कनेक्शन, फर्जीवाड़ा पकड़ा- ग्रेनो प्राधिकरण ने पुलिस को दी शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में जाली एनओसी से बिजली कनेक्शन लेने का कारनामा किया जा रहा है। अवैध निर्माण और डूब क्षेत्र के लिए इस तरह के कनेक्शन एनपीसीएल से लिए जाने के लिए जाली एनओसी पत्र प्राधिकरण को मिले हैं। ऐसे मामलों में अब पुलिस उपायुक्त को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत प्राधिकरण ने दी है।
प्राधिकरण के मुताबिक कुछ कॉलोनाइजर और अतिक्रमणकर्ता फर्जी आवेदकों का उपयोग कर रहे हैं। वे कार्यालय के फर्जी पत्रांक और फर्जी हस्ताक्षर से एनओसी तैयार करते हैं। इसके लिए फर्जी आइजीआरएस शिकायत संख्या का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। वैदपुरा में दो कॉलोनाइजर ने खसरा संख्या 276 और 279 पर बिजली कनेक्शन के लिए फर्जी दस्तावेज जमा करने का मामला अब पकड़ में आया है। आरोपियों ने आइजीआरएस संख्या 40014126027311 का उपयोग किया।
उन्होंने प्राधिकरण का फर्जी पत्रांक जीएन/जीएम (प्रोजेक्ट)/2026/6422 दिनांक 13 जुलाई 2026 भी दिखाया। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि यह पत्रांक उनके द्वारा कभी जारी नहीं किया गया था। प्राधिकरण ने 23 अप्रैल 2025 और 3 जुलाई 2025 को स्पष्टीकरण जारी किया था। इसमें कहा गया था कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना मानचित्र अनुमोदन के कोई विद्युत कनेक्शन नहीं मिलेगा। पूर्णता प्रमाण पत्र के बिना भी कनेक्शन नहीं दिया जाएगा। अवैध कॉलोनी, निर्माण और अतिक्रमण पर एनओसी पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
एनपीसीएल को भी किया गया मना : जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने एनपीसीएल अधिकारियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने के लिए कहा है। एनपीसीएल को कहा गया है कि प्राधिकरण के पत्र के बिना किसी भी अवैध निर्माण को बिजली कनेक्शन की एनओसी न दी जाए। इसका सत्यापन भी कराने के लिए कहा गया है। उनका कहना है कि प्राधिकरण का भी कोई जिम्मेदार इसमें संलिप्त मिलता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।