फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsdg

Noida News: बारिश ने धोया प्रदूषण... धूप की तपिश ने फिर झुलसाया

Sat, 18 Apr 2026 09:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
fgsdg
-रेड और ऑरेंज जोन में दर्ज हो रहा एक्यूआई येलो जोन में पहुंचा, साफ हुई नोएडा-ग्रेनो की हवा
विज्ञापन

-जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा। तेज हवा और बारिश के कारण शुक्रवार को बदला मौसम शनिवार को फिर गर्म हो गया। सुबह से निकली तेज धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। तापमान पर भी बारिश का कोई खास असर नहीं हुआ। पिछले 24 घंटे में तापमान में सिर्फ 1 डिग्री की कमी दर्ज की गई। हालांकि शुक्रवार को चली तेज हवा ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा का प्रदूषण धो दिया है और शहरवासियों को साफ हवा में सांस लेने को मिल रहा है।

मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि 16 अप्रैल के शाम से ही राजस्थान का मौसम बदलने लगा था और कई जगह हल्की बारिश के साथ धूल भरी आंधी चली थी। इसके प्रभाव से दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में भी वातावरण में आज धूल छाई रही। दोपहर बाद से मौसम बदला और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। अब 18 अप्रैल से मौसम साफ होने लगेगा और एक बार फिर तापमान बढ़ेगा। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं बन रही है। आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं बन रही है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
विज्ञापन

साफ हुई नोेएडा और ग्रेनो की हवा : शुक्रवार को हुई बारिश और तेज हवा के बाद एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) येलो जोन में पहुंच गया है, जबकि इससे पहले नोएडा का एक्यूआई ऑरेंज जोन और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में दर्ज किया जा रहा था। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को नोएडा का एक्यूआई 147 और ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 180 रहा। येलो जोन में दर्ज हो रहा एक्यूआई से लोगों को साफ हवा में सांस लेने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले छह दिन का एक्यूआई
तारीख - नोएडा - ग्रेटर नोएडा
13 अप्रैल - 147 - 170
14 अप्रैल - 157 - 220
15 अप्रैल - 221 - 296
16 अप्रैल - 255 - 313
17 अप्रैल - 292 - 341
18 अप्रैल - 147 - 180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article