फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsdfg

Noida News: गोली मारने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
fgsdfg
- 24 फरवरी को घर के बाहर तीन बदमाश ने धावा बोलकर पत्नी के साथ गोली मारने के बाद चाकू से रेता था गला
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लुक्सर गांव में पानी प्लांट और ई-रिक्शा एजेंसी संचालक कारोबारी नितिन नागर की हत्या के मामले में वांछित गांव लुक्सर निवासी आरोपी विशाल को रविवार को एमआर गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेजा गया है।
बता दे कि लुक्सर निवासी नितिन नागर की 24 फरवरी को घर के बाहर बदमाशों ने धावा बोलकर गोली मारने के बाद चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले मृतक की पत्नी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर राजेश, नितिन, सचिन, विपिन, मोनू और जितेंद्र उर्फ जीते को गिरफ्तार कर कर जेल भेजा था। घटना के बाद से आरोपी विशाल फरार चल रहा था। पुलिस की ओर से आरोपी की तलाश के लिए बुलंदशहर, अलीगढ़, दिल्ली आदि जगह पर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इस हत्याकांड में मामा राजेश और उसका भांजा नितिन मुख्य साजिशकर्ता है। आरोपियों ने 2024 में हुई विनय नागर की हत्या का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

वहीं पुलिस की ओर से इस बात की जांच की जा रही है कि गिरफ्तार हुए आरोपी विशाल ने तमंचा कहां से, कब और किससे खरीदा था। आरोपी को तमंचा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी वर्तमान में मिगसन विलासा सोसाइटी में रहता है। कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा का कहना है कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed