फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgsd

Noida News: जाम में फंसी एंबुलेस को विपरीत दिशा से निकालने का वीडियो वायरल

Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
fgsd
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला में जीटी रोड पर वाहनों का जाम लग गया। जाम के चलते एंबुलेंस को सायरन बजाते विपरीत दिशा से निकालते हुआ वीडियो सामने आया है। जाम में फंसे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर ग्रेटर नोएडा की तरफ से जोड़ने वाला मार्ग पहुंचता है। एक तरफ छपरौला व दूसरी तरफ गाजियाबाद के लिए जाता है। छपरौला जीटी रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लगने पर जाम लग गया। गाजियाबाद की तरफ जाने वाली एम्बुलेंस जाम में फंस गई । एंबुलेंस में एक महिला को उपचार के लिए गाजियाबाद के अस्पताल ले जा रही थी। महिला की हालत खराब होने के चलते एंबुलेंस चालक में विपरीत दिशा से एंबुलेंस को सायरन बजाते हुए निकालना शुरू किया। सायरन की आवाज सुनते हुए सड़क के किनारे चल रही एंबुलेंस को साइड मिलती रही। कुछ लोग एंबुलेंस को निकलवाने में सहयोग करते रहे। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता का कहना है कि सड़क पर जाम लगने का मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed