{"_id":"6a623a3f6104bea3860ceb95","slug":"fgsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4534979-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: भ्रामक पोस्ट से माहौल बिगाडऩे का प्रयास, तीन सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: भ्रामक पोस्ट से माहौल बिगाडऩे का प्रयास, तीन सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी
विज्ञापन
भ्रामक पोस्ट से माहौल बिगाडऩे का प्रयास, तीन सोशल मीडिया अकाउंट पर प्राथमिकी - इंस्टाग्राम और एक्स पर साझा किए गए थे गुमराह कराने वाले वीडियो, साइबर थाने में दो प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक सामग्री प्रसारित कर व्यवस्था प्रभावित करने और अराजकता के आरोप में तीन सोशल मीडिया अकाउंट संचालकों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहला मामला इंस्टाग्राम पर संचालित जंतर-मंतर लाइव 24 सच की बात जेन जेड नामक अकाउंट से जुड़ा है। इस अकाउंट से एक वीडियो साझा कर दावा किया गया कि सेक्टर-63 में 45 हजार से अधिक श्रमिक वेतन वृद्धि की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, जिससे सेक्टर-63 और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात प्रभावित है। पुलिस ने जांच के बाद इस दावे को निराधार बताया। अधिकारियों के अनुसार, नोएडा में इस तरह का कोई श्रमिक आंदोलन नहीं चल रहा है और संबंधित पोस्ट पूरी तरह भ्रामक है।
विज्ञापन
दूसरा मामला इंस्टाग्राम के चर्चा जंक्शन न्यूज और एक्स हैंडल ट्रूथफुल क्रिटिकल अकाउंट के खिलाफ दर्ज किया गया है। इन प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा कर पुलिसकर्मियों के व्यवहार पर सवाल उठाए गए और लोगों से इस पर प्रतिक्रिया देने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो की सत्यता, समय और घटनास्थल की पुष्टि किए बिना उसे इस तरह प्रस्तुत किया गया, जिससे पुलिस की छवि प्रभावित हो और लोगों के बीच गलत संदेश पहुंचे। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर भ्रामक तथ्य तैयार करने और लोगों को उकसाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।