{"_id":"695fcd38672510d5b40ee2d1","slug":"fgfds-noida-news-c-1-noi1095-3820119-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अलग- अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अलग- अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग अलग सडक़ हादसे में दो लोगों की मौत
- सडक़ पार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसे सेक्टर-98, व 93 के पास हुए हैं। संबंधित कोतवाली पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है। सदरपुर कॉलोनी निवासी अंकित चौहान सेक्टर 98 के पास बुधवार को एक्सप्रेसवे पर पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।
वहीं सेक्टर 66 मामूरा में रहने वाले गुमशुदा व्यक्ति की सेक्टर 93 के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजन की तरफ से फेज तीन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मामूरा गांव में रहने वाले विनोद कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मुन्ना सिंह घर से गुस्से में निकल गए हैं। फेज तीन थाने की पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर ?व्यक्ति के तलाश में लगी हुई थी। इसी दौरान विनोद को पता चला कि उनके पिता सेक्टर 93 के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं। उनका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार की देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके अलावा फेज तीन थाना क्षेत्र के पर्थला फ्लाइओवर के पास स्कूटी सवार एक शख्स सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घायल ने बुधवार को फेज तीन थाने में स्कूटी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।