फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fgd

Noida News: बिना बीआईएस मार्क बेचे जा रहे 5 करोड़ से सोलर उत्पाद जब्त

Thu, 02 Apr 2026 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
fgd
फोटो--------
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भारतीय मानक ब्यूरो की नोएडा शाखा ने ग्रेटर नोएडा स्थिति एक ऊर्जा कंपनी से बिना बीआईएस प्रमाणित पांच करोड़ के उत्पादों को जब्त कर लिया। शाखा को इसकी शिकायत मिली थी, जिसके बाद उन्होंने छापेमारी कर यह कार्रवाई की है।


भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की नोएडा शाखा प्रमुख विक्रांत ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर ग्रेटर नोएडा स्थित फ्यूजियामा पावर सिस्टम लिमिटेड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कंपनी इनवर्टर और सोलर स्टोरेज बैटरी का भंडारण व बिक्री कर रही थी, जबकि इन उत्पादों के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) के गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के तहत बीआईएस का अनिवार्य प्रमाण सीआरएस आवश्यक है। जांच के दौरान फर्म के पास इन उत्पादों के लिए वैध बीआईएस-सीआरएस लाइसेंस नहीं मिला, जो बीआईएस के अधिनियम, 2016 का उल्लंघन है। कार्रवाई के दौरान करीब 5 करोड़ मूल्य के उत्पाद जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed