फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fever patients increasing in OPD, is it not the sound of third wave...

ओपीडी में बढ़ रहे बुखार के मरीज, ये तीसरी लहर की आहट तो नहीं...

Sun, 05 Sep 2021 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:51 PM IST
विज्ञापन
Fever patients increasing in OPD, is it not the sound of third wave...
नोएडा। देश की कई एजेंसियों ने सितंबर में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जाहिर की है। इस बीच अस्पतालों में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या के साथ कोरोना के सक्रिय रोगियों का लगातार बढ़ रहा ग्राफ स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का विषय बन गया है। एक सप्ताह के दौरान जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 21 हो गई है। लोगों का कहना है कि कहीं ये तीसरी लहर की आहट तो नहीं। इसको ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस खतरे से निपटने की तैयारियों को परखने में जुटा है।
विज्ञापन

रविवार को जारी कोविड-19 की दैनिक रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में कोरोना के तीन नए मरीज मिले हैं। दो दिन में बीमारी से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया है। सप्ताहभर में 17 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जबकि, 8 लोग ही स्वस्थ हुए हैं। रविवार को गौतमबुद्ध नगर नए संक्रमितों के मामले में प्रदेश स्तर पर पहले स्थान पर रहा। वहीं, सक्रिय मरीजों के मामले में तीसरे स्थान पर रहा। रिकवरी रेट से कहीं तेजी से बढ़ रही संक्रमण दर आने वाली तीसरी लहर का संकेत हो सकती है।
विज्ञापन

सबसे अधिक बच्चों पर मार
सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी में बुखार के मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में रोज औसतन ढाई हजार लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें से 70 फीसदी बुखार से पीड़ित हैं। बच्चों पर सबसे अधिक मार पड़ रही है। जिला अस्पताल के अलावा चाइल्ड पीजीआई की ओपीडी में 60 फीसदी बुखार से पीड़ित बच्चे पहुंच रहे हैं। यह आंकड़े अगस्त के मुकाबले 40 से 50 फीसदी अधिक हैं। हर घर में बुखार-जुकाम के रोगी मिल रहे हैं। हर डॉक्टर के क्लीनिक पर मरीजों की कतार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार का मतलब कोरोना नहीं
बारिश के मौसम में हमेशा से ही बुखार के मरीज बढ़ जाते हैं, लेकिन कोरोना के खतरे के बीच लोगों में डर बैठ गया है। डॉक्टरों का कहना है कि हर बुखार कोरोना नहीं होता है। डरने की बजाय हिम्मत से काम लें। फेलिक्स अस्पताल के निदेशक डॉ. डीके गुप्ता ने बताया कि सावधान रहने की जरूरत है। बुखार बताता है कि शरीर में कोई परेशानी है। बिना देरी किए मरीज को जांच करानी चाहिए, ताकि बीमारी के हिसाब से उपचार मिल सके।
- मलेरिया के लक्षण: ठंड के साथ बुखार आना, थकान के साथ बेचैनी होना और उल्टी होना।
- डेंगू के लक्षण: उल्टी होना, तेज बुखार के साथ सिर दर्द, मांसपेशियों और हड्डियों में दर्द।
- चिकनगुनिया के लक्षण: अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, पीठ में तेज दर्द, थकान महसूस होना।
- कोरोना के लक्षण: कुछ चीजों का स्वाद आना बंद होना, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ, थकान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed