{"_id":"616317298ebc3e57891e5bc4","slug":"female-sub-inspector-s-son-committed-suicide-for-cheating-on-girlfriend-grnoida-news-noi609692050","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड के धोखा देने पर महिला दरोगा के बेटे ने की थी खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्लफ्रेंड के धोखा देने पर महिला दरोगा के बेटे ने की थी खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र के जनता फ्लैट में पौने दो माह पहले यूपी पुलिस की महिला दरोगा के बेटे के फंदा लगाकर खुदकुशी के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब महिला दरोगा ने बेटे की दोस्त पर शादी का वादा कर दो अन्य लड़कों से संपर्क रखकर धोखा देने और मोबाइल चोरी का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। बीटेक छात्र का शव मिलने के दौरान नामजद की गई दोस्त के फोटो मौके से मिले थे। छात्र के हाथ पर भी उसके नाम का टैटू था। परिजन ने तब हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।
मथुरा-वृंदावन में तैनात महिला दरोगा रेखा शर्मा ने दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा है कि बेटा राहुल शर्मा ग्रेटर नोएडा में बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। 19 अगस्त को रेखा को सूचना मिली कि राहुल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। रेखा ने कहा कि उस वक्त वह काफी परेशान थीं इसके चलते एफआईआर नहीं दर्ज करा पाई थी। अब उन्होंने पुलिस को बताया कि राहुल ने उन्हें व भाई शानू और मामा पुनीत शर्मा को बताया था कि अलग-अलग जगह किराये पर रहने के दौरान एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से दोस्ती हो गई थी। आरोप है कि उसने शादी का प्रस्ताव देकर उससे एक अंगूठी, झुमके, पायल खरीदवाए थे। इसी बीच राहुल को पता लगा कि उसकी दोस्त अमन और साहिल नाम के युवकों से भी बात करती है। राहुल ने इसका विरोध किया तो छात्रा ने कहा कि वह अमन और साहिल उस पर अधिक खर्च करते हैं। यह कहकर छात्रा ने राहुल से अभद्रता की। आरोप है कि 7 जुलाई को राहुल से छात्रा ने मुलाकात की और जाते समय उसका आईफोन चुराकर ले गई। ये आईफोन क्रेडिट कार्ड से किस्तों पर राहुल ने खरीदा था। एक महीने बाद राहुल के फोन वापस मांगने पर छात्रा ने कहा कि उसने बेच दिया। राहुल ने छात्रा को शादी का वास्ता देकर सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया लेकिन वह राहुल को नहर कूदकर या फंदा लगाकर जान देने के लिए उकसाने लगी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
पिता की हुई थी हत्या, परीक्षा के दौरान हुआ था हमला
राहुल का परिवार मूलरूप से बुलंदशहर के खिदरपुर गांव निवासी है। उसके पिता देवेंद्र शर्मा भी यूपी पुलिस में थे। वर्ष 2006 में शामली के झिंझाना थाने में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हो हुई थी। उस दौरान आत्महत्या की बात सामने आई थी। लेकिन बाद में हत्या की बात सामने आई थी। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, फरवरी माह में नॉलेज पार्क स्थित इंस्टीट्यूट में परीक्षा देने जाने के दौरान भी राहुल पर कुछ युवकों ने हमला किया था। ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी। उस दौरान नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज कराया गया था।