फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Female lawyer abuses the guard, gripped and shoved

महिला वकील ने गार्ड को दी गालियां, गिरेबान पकड़ धक्कामुक्की

Mon, 22 Aug 2022 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Female lawyer abuses the guard, gripped and shoved
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला।
नोएडा। ग्र्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि अब सेक्टर-126 स्थित पॉश जेपी ग्रींस विश टाउन सोसाइटी में महिला वकील भव्या रॉय का सिक्योरिटी गार्ड को गालियां देने और गिरेबान पकड़कर धक्कामुक्की करने का वीडियो वायरल हो गया। आरोप है कि गार्ड अनूप कुमार ने सोसाइटी का गेट खोलने में देरी की तो महिला ने गार्ड पर जमकर भड़ास निकाली। वहीं, सोशल मीडिया पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर भव्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। घटना के दौरान महिला के नशे में होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार शाम साढ़े पांच बजे की घटना का दो मिनट 19 सेकेंड का वीडियो रविवार को वायरल हुआ। सोसाइटी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर पवन त्यागी ने बताया कि भव्या कार से निकास द्वार पर आई तो गार्ड बाहर निकलने का वक्त और कार नंबर आदि नोट करने लगा। इस दौरान भव्या कार से उतर गई और गार्ड अनूप कुमार से गाली गलौज करने लगी। विरोध करने पर गार्ड का गिरेबान पकड़कर महिला ने धक्कामुक्की कर दी। साथ ही, झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। वीडियो में महिला बिहार के लोगों को भी गाली देती हुई सुनाई दे रही है, जबकि गार्ड अच्छे तरीके से महिला से पेश आ रहे थे। महिला सोसाइटी में अकेले किराये पर रहती थी और तीन माह पहले ही आई थी। वहीं, नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर महिला को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

महिला को पुलिस ने दिया वीवीआईपी ट्रीटमेंट
गालियां देने का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने महिला की गिरफ्तारी की माग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भव्या को गिरफ्तार किया, लेकिन वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने से कई सवाल खड़े हुए। गिरफ्तारी के बाद महिला सब इंस्पेक्टर कार में बैठी हुई दिखाई दी और भव्या रौब के साथ कार चलाती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाति मालीवाल से लेकर आरजे सायमा ने की कार्रवाई की मांग
महिला वकील का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कार्रवाई की मांग की। इसमें महिलाओं ने कहा कि इस तरह की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और रेडियो जॉकी सायमा ने भी इस घटना की निंदा करते हुए कार्रवाई करने की मांग की।

2017 से चल रहा तलाक का केस
भव्या दक्षिण दिल्ली की रहने वाली है। उसकी शादी वर्ष 2016 में हुई थी, लेकिन कुछ महीने के बाद ही दंपती के बीच मनमुटाव हो गया और वर्ष 2017 से दिल्ली में दोनों का तलाक का केस चल रहा है। भव्या का दिल्ली बार में रजिस्ट्रेशन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed