फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsgf

Noida News: कमाई का झांसा देकर युवक और उसके माता-पिता से 5.40 लाख की ठगी

Fri, 24 Jul 2026 09:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
fdsgf
- चार लोगों पर फर्जी ई-कॉमर्स और एमएलएम चेन बिजनेस के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एक मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) नेटवर्क के जरिए मेघालय के एक युवक और उसके परिवार से 5.40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपियों ने क्यूनेट इंटरनेशनल बिजनेस के नाम पर करोड़ों रुपये कमाने का सपना दिखाकर पैसे निवेश कराए, जबकि बाद में पूरा कारोबार चेन मार्केटिंग और लोगों की भर्ती पर आधारित निकला। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेघालय निवासी दान चोंग किम च मारक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अक्तूबर 2025 में एंड्रयू निकुश एम. मारक ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को एक अंतरराष्ट्रीय ई-कॉमर्स कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि बी-टू-बी, एक्सपोर्ट-इंपोर्ट और पैसिव इनकम के जरिए करोड़ों रुपये कमाए जा सकते हैं। 9 नवंबर 2025 को उसे ग्रेटर नोएडा बुलाया गया। जहां केएफसी रेस्टोरेंट में उसकी मुलाकात एडम आर. मारक से कराई गई। वहां बिजनेस लाइसेंस के नाम पर 2.10 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। पीड़ित ने 30 नवंबर 2025 तक पैसे जमा कर दिए। इसके बाद एडम आर मारक ने पीड़ित के माता-पिता को भी कंपनी का बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स बनाने के नाम पर 1.65-1.65 लाख रुपये निवेश करा लिया।फरवरी 2026 तक उसे एहसास हो गया कि पूरा सिस्टम किसी वास्तविक उत्पाद या व्यापार पर नहीं बल्कि नए लोगों की भर्ती पर आधारित है। मार्च में उसने यह कारोबार छोड़ दिया और अपने घर लौट गया। उसने अपने और माता-पिता के कुल 5.40 लाख रुपये वापस मांगे, लेकिन आरोपियों ने रकम लौटाने से इनकार कर दिया। ग्रेटर नोएडा आने के बाद उसे पता चला कि यह पूरा नेटवर्क चेन एमएलएम फ्रॉड के जरिए लोगों को महंगे और बेकार वर्चुअल उत्पाद बेचता है। एफआईआर में एंड्रयू निकुश एम. मारक, धर्मिन खातीवोड़ा, अलनाम चांगबा नोकरेक मारक और एडम आर. मारक को नामजद किया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed