{"_id":"695bf4f001071c3bf3037240","slug":"fdsg-grnoida-news-c-1-noi1095-3809435-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्टाइल नहीं, अब नियम चलेंगे, शीशों में ब्लैक फिल्म लगवाने पर हो रही कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्टाइल नहीं, अब नियम चलेंगे, शीशों में ब्लैक फिल्म लगवाने पर हो रही कार्रवाई
विज्ञापन
- ब्लैक फिल्म चढ़वाने से 39 हजार वाहनों का हुआ चालान
- कंपनी से आ रहे टिंटेड ग्लास को छोड़कर हर प्रकार के वाहनों पर हो रही कार्रवाई
काव्यांश मिश्रा
नोएडा। आकर्षक बनवाने के चक्कर में गाड़ी पर लगवाई गई ब्लैक फिल्म हजारों रुपयों का नुकसान करा सकती है। जिले के 39114 वाहन स्वामियों को हजारों रुपयों का जुर्माना भरना पड़ा वो भी सिर्फ शीशों पर ब्लैक फिल्म लगवाने के लिए। इसके बाद भी शहर की सड़कों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई गाड़ियां शहर की सड़कों पर दौड़ रही हैं।
गाड़ियों में दिए जाने वाले फीचर की तरह अब लोगों ने ब्लैक फिल्म को भी जरूरी मान लिया है। काले शीशे के दुष्प्रभाव जाने बगैर वाहन स्वामी कार खरीदने के बाद उसपर ब्लैक फिल्म चढ़वाने में लग जाते हैं। सड़कों पर दौड़ती हुई हर नौवीं गाड़ी पर ब्लैक फिल्म चढ़ी दिखती है। ब्लैक फिल्म शीशों पर चढ़वाना प्रतिबंधित है यह जानते हुए भी वाहन चालकों का आकर्षण कम नहीं हो रहा है। बता दें कि यातायात पुलिस ने बीते दो साल में 39114 वाहन पर कार्रवाई करते हुए ब्लैक फिल्म उतरवाई हैं। यातायात पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में 20825 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। वहीं वर्ष 2025 में 18289 वाहनों का चालान किया गया।
दस हजार रुपये तक का हो सकता है चालान : गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म चढ़वाने पर पांच हजार से लेकर दस हजार रुपये तक का चालान है। बता दें कि पहले तीस प्रतिशत तक की दृश्यता होने का नियम था लेकिन अब नियम को संशोधन करते हुए 100 प्रतिशत तक की दृश्यता कर दिया गया है। ऐसे में कार डेकोर की दुकानों से ब्लैक फिल्म चढ़वाना पूरी तरह से अवैध साबित हो सकता है। हालांकि कुछ गाड़ियों को कंपनी फिटेड ही टिंटेड शीशे (काले शीशे) दिए जा रहे हैं। जिनसे दृश्यता पर खासा प्रभाव नहीं पड़ता।
विज्ञापन
गाड़ियों पर ब्लैक फिल्म लगवाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। काले शीशे वाली गाड़ियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसे लगाने से बचना चाहिए।
- डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, डीसीपी यातायात पुलिस।