फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fdsg

Noida News: हाई-टेक चोरी का भंडाफोड़, आईफोन–आईपैड सहित 2 करोड़ का सामान बरामद

Wed, 17 Dec 2025 09:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
fdsg
-परिनिर्वाण दिवस के मौके पर बसपा के जिलाध्यक्ष समेत तीन लोगों का मोबाइल हुए थे चोरी
विज्ञापन

- दो करोड़ से ज्यादा का सामान हुआ बरामद

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। भीड़भाड़ वाली जगहों से मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने बुधवार को खुलासा किया। गिरोह के सदस्य जनसभा जैसे स्थानों से मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चोरी किया करते थे। आरोपियों के पास से आईफोन, आईपैड और एंड्रायड फोन काफी संख्या में बरामद हुए हैं जिनकी कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है। आरोपियों की पहचान फिरोज, फरदीन, सलीम और दानिश निवासी दिल्ली के रूप में हुई हैं।
पुलिस को लगातार भीड़भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल और इलेक्ट्राॅनिक गैजेट्स के चोरी होने की शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार को गिरोह का भंडाफोड़ किया है। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया गिरोह को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी। हाल ही में राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल से भी मोबाइल चोरी हुए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपी आईफोन, आईपैड और महंगे आईफोन की चोरी किया करते थे। इसके बाद मोबाइल के पार्टस को अलग-अलग करके बेच दिया करते थे। सभी पार्टस को दिल्ली के बाजार में खपाया जाता था। दिल्ली में दुकानदार चोरी के मोबाइल के पंद्रह हजार से बीस हजार रुपये देते थे। पकड़े गए चारों सदस्यों के विरुद्ध कई थानों में मामले दर्ज हैं। साथ ही आरोपियों के पास से दो करोड़ से ज्यादा का सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष के चोरी हुए मोबाइल के मिले पार्टस : राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसमें बसपा के जिलाध्यक्ष लख्मी सिंह का आईफोन और एक एंड्रायड फोन चोरी हो गए थे। इसके अलावा दो और लोगों के मोबाइल कार्यक्रम के दौरान चोरी हुए थे। लख्मी सिंह ने बताया गिरोह के पास से चोरी हुए आईफोन के अवशेष मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article