फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fds

Noida News: ट्विशा शर्मा मौत मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश

Fri, 22 May 2026 08:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 08:10 PM IST
विज्ञापन
fds
फॉलोअप
विज्ञापन

- हाईकोर्ट ने दोबारा पोस्टमार्टम के दिए आदेश, दिल्ली एम्स की टीम करेगी पोस्टमॉर्टम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भोपाल में ग्रेटर नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार ने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने की सिफारिश की है। वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम कराने का आदेश देते हुए शव को एम्स भोपाल में सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार की ओर से जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि 12 मई को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके स्थित बाग मुगालिया एक्सटेंशन में हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सरकार का कहना है कि मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। परिजनों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने परिवार को जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था। अब मामले को सीबीआई को सौंपने और हाईकोर्ट द्वारा दोबारा पोस्टमार्टम के आदेश के बाद पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन




दिल्ली एम्स के डॉक्टरों की टीम करेगी दोबारा पोस्टमॉर्टमः मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले में बड़ा हस्तक्षेप करते हुए ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है। जस्टिस अवनिंद्र कुमार सिंह की अदालत ने निर्देश दिया कि पोस्टमॉर्टम दिल्ली एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी। इसके लिए दिल्ली एम्स के डायरेक्टर विशेष मेडिकल टीम गठित करेंगे, जो भोपाल पहुंचकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी करेगी। कोर्ट ने शव को एम्स भोपाल में माइनस 80 डिग्री तापमान में सुरक्षित रखने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेंडर करने पहुंचा पति : इधर मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह शुक्रवार को जबलपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट पहुंचा। जहां उसने सरेंडर की कोशिश की। हालांकि कोर्ट ने उसे भोपाल में सरेंडर करने के निर्देश दिए। माना जा रहा है कि भोपाल में आत्मसमर्पण के बाद कटारा हिल्स पुलिस उससे पूछताछ करेगी। ट्विशा की मौत के बाद से ही समर्थ सिंह फरार चल रहा था। उसने अपनी अग्रिम जमानत याचिका भी वापस ले ली है। वहीं मामले में आरोपी समर्थ सिंह की मां और सह-आरोपी गिरिबाला सिंह के वकील इनोश जॉर्ज कार्लो ने अचानक केस से खुद को अलग कर लिया।



घटना से पहले ब्यूटी पॉलर
में बिताए थे तीन घंटेः
इसी बीच ट्विशा शर्मा मामले में एक एक्सक्लूसिव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि मौत से कुछ घंटे पहले ट्विशा भोपाल के ‘एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर’ में पहुंची थीं, जहां उन्होंने करीब तीन घंटे बिताए। फुटेज में ट्विशा सामान्य और शांत दिखाई दे रही हैं। वह पार्लर में हेड मसाज कराती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article