{"_id":"6a6a1ccfc99ad9a56e0d6184","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8852-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बिना पुलिस वैरिफिकेशन के विदेशियों को मकान देने वालों को जारी होंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बिना पुलिस वैरिफिकेशन के विदेशियों को मकान देने वालों को जारी होंगे नोटिस
विज्ञापन
यमुना सिटी की 22डी सोसाइटी में अब पुलिस करेगी नियमित पेट्रोलिंग, केंद्रीय एजेंसी को भेजी गई विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। यमुना सिटी की सोसाइटियों में रहने वाले विदेशी नागरिकों को बिना पुलिस वैरिफिकेशन के फ्लैट देने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। 22डी सोसाइटी में ऐसे फ्लैट मालिकों की सूची तैयार की जा रही है, जिसके बाद दो दिन के अंदर उन्हें नोटिस भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और उनसे जवाब मांगा जाएगा।
22डी सोसाइटी एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश त्रिपाठी ने बताया कि विदेशी नागरिकों को लेकर उनकी पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। जिसमें उन्होंने विदेशी नागरिकों की सारी जानकारी उन्हें दी। जिसके बाद उन्हें बताया गया कि विदेशी नागरिकों की रिपोर्ट केंद्रिय एजेंसी को भेजी जा चुकी है। जिससे विदेशी नागरिकों के रिकॉर्ड से उन्हें मिलाया जा सके और उनके वीजा की वैद्यता की भी जांच हो सके। वहीं सोसाइटी के लोगों को आश्वासन दिया गया है कि अब नियमित रूप से 22डी सोसाइटी में पुलिस की ओर से पेट्रोलिंग की जाएगी और रात्रि गश्त भी होगी। एडीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 22डी के निवासी उनसे मिले थे। जिसके बाद वहां लगातार पेट्रोलिंग और रात्रि गश्त के निर्देश क्षेत्रीय थाने को दिए गए हैं।