{"_id":"692ef78fa46a28188c0e00a0","slug":"fdgsfdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81927-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उधार दिए 10 लाख रुपये मांगने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उधार दिए 10 लाख रुपये मांगने पर पीटा
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। 10 लाख रुपये उधार देने के विवाद में गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अदालत परिसर के बाहर मारपीट का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। अरविंद कुमार ने आरोप लगाया है कि उनका दूर का रिश्तेदार पंकज कुमार द्विवेदी निवासी कन्नौज ने वर्ष 2022 में कंपनी शुरू करने के नाम पर उनसे 10 लाख रुपये उधार लिए थे। पंकज ने यह रकम कुछ समय में ब्याज सहित लौटाने का वादा किया था। अरविंद ने यह पैसा अपनी बेटी और बहू के सामने उसे सौंपा था। पंकज लगातार बहाने बनाकर पैसे लौटाने से बचता रहा। 24 जुलाई 2025 को अरविंद अपनी बेटी साधना के साथ जिला न्यायालय में अपने अधिवक्ता से मिलने पहुंचे थे। कोर्ट परिसर से बाहर निकलते ही पंकज और उसके साथ दो अज्ञात लोगों ने उन्हें और उनकी बेटी को सड़क पर गिराकर मारपीट की। पुलिस से मदद नहीं मिलने पर कोर्ट की शरण ली है। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन