{"_id":"692ef4a08360c35bc10b2d64","slug":"fdgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-81961-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तहसील में चेंबर में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तहसील में चेंबर में घुसकर युवक को पीटा
विज्ञापन
दादरी। तहसील परिसर में जिला परिषद मार्केट में चेंबर पर बैठे युवक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की गई। पीड़ित ने न्यायालय के आदेश पर एक नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसील परिसर स्थित जिला परिषद मार्केट में पवन नागर का 125 नंबर चैंबर है। 15 अक्टूबर को अपने चेंबर पर बैठे थे, तभी अच्छेजा गांव निवासी राजेश नागर अपने तीन साथियों के साथ चेंबर पर पहुंचे और मारपीट की। आरोप है कि एक प्लॉट की बाबत राजेश नागर को 20 लाख रुपये दिए थे। जानकारी करने पर प्लॉट फर्जी पाया गया। 20 लाख रुपये की वापस मांग कर रहे थे। जिसको लेकर घटना को अंजाम दिया गया। घटना के शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। संवाद
विज्ञापन