{"_id":"69a463e06077b4430507249f","slug":"fdgs-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4550-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेवात से आकर यमुनासिटी में पशुओं को निशाना बना रहे तस्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेवात से आकर यमुनासिटी में पशुओं को निशाना बना रहे तस्कर
विज्ञापन
-यमुनासिटी से हरियाणा बॉर्डर नजदीक होने के कारण रहती है आसानी
-बीते 15 दिन में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 7 तस्कर करें हैं गिरफ्तार
रोहित शर्मा
यमुनासिटी। गौतमबुद्धनगर के यमुनासिटी में मेवात से आकर अपराधी गोवंश को निशाना बना रहे हैं। गांवों के रास्ते छिप-छिपाकर गो-तस्कर रबूपुरा, दनकौर और आसपास के क्षेत्र में आते हैं और पशुओं की रेकी शुरू कर देते हैं। मौका मिलते ही निराश्रित गोवंश को दबोच गोकशी करने के बाद यह तस्कर इन्हीं रास्तों से वापस हरियाणा लौट जाते हैं।
पुलिस इन अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार अलर्ट मोड में है और अभियान भी चलाया जा रहा है। बीते 15 दिन में रबूपुरा में गोकशी की दो घटनाएं हो चुकी हैं। दोनों ही घटनाओं के बाद पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया। यह बदमाश हरियाणा के मेवात, दिल्ली, बुलंदशहर और शामली जिले के थे। पूछताछ में सामने आया है कि अपराधी हरियाणा से गांवों के रास्ते यमुनासिटी और रबूपुरा क्षेत्र में घुसते हैं। आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद वह वापस लौट जाते हैं।
हरियाणा से जुड़े हैं यमुनासिटी के कई गांव : गौतमबुद्धनगर के यमुनासिटी के कई गांव हरियाणा के गांवों से सीधे जुड़े हुए हैं। मेहंदीपुर-चंडीगढ़ गांव से होते हुए हरियाणा के गांवों में प्रवेश का रास्ता है। वहीं फलेदा खादर से हरियाणा का सोलड़ा गांव जुड़ा हुआ है। दनकौर के कई गांव हरियाणा के गांवों से जुड़े हुए हैं। गांवों के रास्ते आने पर पुलिस की ज्यादा चेकिंग भी नहीं मिलती है और तस्कर आसानी से आ जाते हैं।
विज्ञापन
सूनसान
क्षेत्र में करते हैं पशुओं का इंतजार : पुलिस ने जब तस्करों को गिरफ्तार किया तो इनके पास से गोकशी का पूरा सामान भी बरामद किया गया। पूछताछ में इन्होंने बताया कि सुनसान जगहों पर यह पशुओं का इंतजार करते हैं। जब इन्हें निराश्रित पशु नजर आते हैं तो पहले कुछ देर उस पर नजर रखते हैं। जब पशुओं का कोई वारिस नहीं मिलता तो सुनसान जगह देखकर पशु को इंजेक्शन लगाकर बेहोश करते हैं और फिर गोकशी करते हैं। गोकशी के बाद यह मेवात जाकर पशुओं का मांस बेंचते हैं ।
रबूपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि गोतस्करी के मामले में पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ के आधार पर जांच की जा रही है। उनके पूरे नेटवर्क को भी तलाशा जा रहा है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।