{"_id":"699c68484ebcb96c240bacaf","slug":"fdgs-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-4387-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली और बुलंदशहर के ध्यानार्थ::::. पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली और बुलंदशहर के ध्यानार्थ::::. पुलिस मुठभेड़ में पशु तस्कर घायल, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो....
-यमुनासिटी में 4 दिन पहले फिल्म सिटी के पास मिले थे गोवंश के अवशेष
-हिंदू संगठनों ने घटना का किया था विरोध, जमकर हुआ था प्रदर्शन
माई सिटी रिपोर्टर
रबूपुरा। यमुना सिटी के रबूपुरा थाना क्षेत्र में गोकशी करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हुई। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के गोली लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है। घायल बदमाश की पहचान शामली के थाना कैराना निवासी सलमान व दूसरा आरोपी की पहचान बुलंदशहर के नाम थाना अरनिया के रोहिंदा के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी को फिल्म सिटी के पास गोवंशों के अवशेष मिले थे। जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए थे। लिखित शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश की जा रही थी। जांच में दोनों आरोपियों के नाम सामने आए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस रविवार रात को वाहनों की जांच कर रही थी। तभी करौली अंडरपास के पास दोनों बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते नजर आए। पुलिस को देखकर दोनों ने तमंचे से गोली चला दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
चोरी की बाइक पर सवार थे दोनों : पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर जिस स्प्लैंडर प्लस बाइक पर सवार थे, वह चोरी की थी। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं पड़ा है। इनके पास से दो तमंचे, अवैध कारतूस, गोकशी में इस्तेमाल होने वाली रस्सी, चाकू, इंजेक्शन, सीरिंज और अन्य चीजें बरामद हुई हैं। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास भी है। ग्रेटर नोएडा के साथ अन्य जनपदों में भी मुकदमे दर्ज हैं।