{"_id":"6a885819b5f3b0071e07b7b2","slug":"fdgfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103736-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निवेश के 25 लाख लौटाए तो पनपी रंजिश, कंसल्टेंट को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निवेश के 25 लाख लौटाए तो पनपी रंजिश, कंसल्टेंट को दी धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-सेक्टर-142 थाने में कंसल्टेंट की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-142 थाना क्षेत्र में एक कंसल्टेंट को जान से मारने की धमकी देने और उनके कार्यालय में हथियारबंद बदमाशों के साथ घुसकर तोड़फोड़ की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर निवासी मनु प्रशांत विग वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-90 स्थित अल्फा वन टावर में एक कार्यालय में सलाहकार हैं। वर्ष 2020-21 में उनकी मुलाकात आकाश राणा उर्फ नवीन नामक व्यक्ति से हुई थी। जिसने उस समय उनके एक प्रोजेक्ट में 25 लाख रुपये का निवेश किया था। बाद में जब कंपनी को आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी मिली, तो उसका पूरा पैसा वापस लौटाकर सभी संबंध समाप्त कर दिए गए थे। इसी बात को लेकर आरोपी मन में रंजिश पाले हुए था।
30 जून 2026 को जब आकाश राणा 5-6 अज्ञात साथियों के साथ कार्यालय परिसर में पहुंचा। उस वक्त शिकायतकर्ता कार्यालय में मौजूद नहीं थे, जिस पर आरोपी ने ऑफिस के एडमिन मैनेजर रविंद्र सिंह के साथ बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज की और ऑफिस बंद कराने की धमकी दी। इसके बाद 3 जुलाई 2026 को आकाश राणा तीन अन्य अज्ञात लोगों के साथ दोबारा कार्यालय पहुंचा और फोन कर उन्हें बुलाया। कार्यालय पहुंचने पर आरोपी ने बैठाकर धमकाते हुए कहा कि वह तीन महीने का समय दे रहा है, अगर उसके कहे अनुसार काम नहीं हुआ तो आगे काम नहीं करने दिया जाएगा। वहीं कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।