फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Father dies of drowning while saving a child who fell in the pond

तालाब में गिरे बच्चे को बचाने में पिता की डूबने से मौत

Thu, 17 Mar 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Father dies of drowning while saving a child who fell in the pond
तालाब में गिरे बच्चे को बचाने में पिता की डूबने से मौत
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी गोल्फ कोर्स में बने कृत्रिम तालाब में सोमवार शाम को गिरे बेटे को बचाने के प्रयास में पिता की डूबने से मौत हो गई। हादसे में बच्चे की जान बच गई। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस मामले की जांच कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सोमवार को महरौली (दिल्ली) निवासी प्रवीण कुमार (40) परिवार के साथ जेपी गोल्फ कोर्स आए थे। प्रवीण के भाई गोल्फ कोर्स में मैनेजर हैं। सोमवार शाम को प्रवीण का 8 वर्षीय बेटा घूमते हुए गोल्फ कोर्स के अंदर बने कृत्रिम तालाब के पास पहुंच गया। खेलते वक्त पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। बेटे को गिरता देख प्रवीण तालाब में कूद गए। कुछ ही देर में प्रवीण के भाई भी तालाब में कूद गए। इस बीच तीनों डूबने लगे। इनको बचाने के लिए सुरक्षाकर्मी तालाब में कूदे। सुरक्षाकर्मियों ने प्रवीण के बेटे और भाई को निकाल लिया जबकि प्रवीण तालाब में डूब गए।

गोताखोरों ने तीन घंटे में निकाला शव
पुलिस के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने काफी देर तक खोजा, लेकिन प्रवीण का शव नहीं मिला। बताया जाता है कि तालाब करीब 20 फीट गहरा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने करीब 3 घंटे के बाद प्रवीण का शव तालाब से निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed