{"_id":"61351f148ebc3ec7777a33c5","slug":"farmers-will-now-prepare-strategy-of-protest-at-the-district-level-grnoida-news-noi6029537165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अब जिला स्तर पर तैयार करेंगे विरोध की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अब जिला स्तर पर तैयार करेंगे विरोध की रणनीति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा/दनकौर/जेवर। जिले के किसान नेता समर्थकों के साथ मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत में शामिल हुए। दनकौर और जेवर से बड़ी संख्या में किसान रविवार सुबह मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए। देर शाम वहां से लौटे किसानों ने कहा कि वह महापंचायत के निर्णय का समर्थन करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में वोट की चोट कर प्रदेश और केंद्र सरकार पर हल्ला बोलेंगे। इसी सप्ताह से जिले स्तर पर पंचायत आयोजित कर विरोध की रणनीति तैयार की जाएगी।
वोट से करेंगे व्यवस्था पर चोट
किसानों के साथ मौजूदा सरकार भेदभाव कर रही हैं। जिसके विरोध में किसान इस बार वोट से व्यवस्था पर चोट करेंगे व मौजूदा सत्तारूढ़ सरकार को गद्दी से हटाने में अपना योगदान देंगे। - पवन खटाना, प्रदेश प्रवक्ता भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ।
जिले में इसी सप्ताह होगी महापंचायत
मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत पूरी तरह सफल रहा। इसी सप्ताह जिले में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजे की मांग को लेकर महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। - विकास शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
धरने पर डटे रहेंगे किसान
महापंचायत की सफलता के बाद अब प्रदेश के प्रत्येक जिले में पंचायत कर किसानों को जोड़ा जाएगा। तीनों कृषि कानूनों को वापस कराने के लिए दबाव बनाया जाएगा। तब तक किसान धरने पर डटे रहेंगे। - महेंद्र सिंह चौरोली, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन
जिले स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी का होगा गठन : चढूनी
नोएडा। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा है कि मुजफ्फरनगर में महापंचायत का आयोजन बहुत अच्छा रहा। अब उत्तर प्रदेश में पंचायत का दौर शुरू हो गया है। रविवार शाम नोएडा के गढ़ी चौखंडी पहुंचे किसान नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव की जरूरत है। प्रदेश में जिला स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा कमेटी का गठन होगा। किसान आंदोलन से प्रदेश को नई दिशा मिलेगी। वह रविवार शाम भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र यादव के ताऊ भरत यादव के पिता के देहांत के उपरांत शोकाकुल परिवार को सांत्वना देनेे पहुंचे थे। मौके पर शोकाकुल परिवार के सदस्य रवि प्रमुख, तेजपाल, रणवीर, धर्मपाल प्रधान, गौरव यादव, राजपाल, जय भगवान समेत अन्य उपस्थित थे।