फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will not allow board meeting to be organized

बोर्ड बैठक का आयोजन नहीं होने देंगे किसान

Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not allow board meeting to be organized
हरौला के बरातघर में बृहस्पतिवार को हुई महापंचायत।
नोएडा। किसान शुक्रवार को होने वाली नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक का आयोजन नहीं होने देंगे। शुक्रवार सुबह ही प्राधिकरण कार्यालय का घेराव कर बोर्ड बैठक में अधिकारियों को शामिल होने से रोकेंगे। बृहस्पतिवार को हरौला बरातघर में आयोजित किसानों की महापंचायत में इसकी घोषणा की गई।
विज्ञापन

दो घंटे तक चली महापंचायत में किसान नेता सुखवीर खलीफा ने कहा कि 81 गांवों के किसान 23 दिन से धरने पर हैं। लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने बोर्ड बैठक से पहले किसानों की समस्याएं नहीं सुनी। यही नहीं बोर्ड बैठक में भी किसानों की मांगों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण अफसर अपनी मनमानी पर आ गए हैं तो किसान भी इसका खुलकर विरोध करेंगे। उन्होंने महापंचायत में ऐलान किया कि किसान शुक्रवार को होने वाली बोर्ड बैठक आयोजित नहीं होने देंगे। इसके लिए प्राधिकरण कार्यालय को सुबह से ही घेरने की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि किसान गांधीगीरी के रास्ते अपना हक हासिल करके रहेंगे। किसान जो मांग रहे हें वह उनका अधिकार है। एक किसान के तीन बेटे हैं तो बराबर-बराबर भूखंड देने चाहिए। लेकिन प्राधिकरण किसान के एक बेटे को 10 फीसदी भूखंड, दूसरे को पांच फीसदी और तीसरे को कुछ भी नहीं दे रहा है। उन्होंने कह कि न्याय मिलने तक किसानों की लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed