फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers will be able to get more than one house shop

बोर्ड बैठक--- एक से अधिक मकान-दुकान ले सकेंगे किसान

Wed, 05 Aug 2020 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Farmers will be able to get more than one house shop
एक से अधिक मकान-दुकान ले सकेंगे किसान
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। आबादी के छह प्रतिशत भूखंड के एवज में दुकान या क्योस्क लेने वाले किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने और राहत दी है। अब अभी तक नियम है कि पात्र किसान एक ही दुकान, क्योस्क व बने हुए घर के लिए आवेदन कर सकता है। अब बोर्ड ने एक से अधिक घर, दुकान या क्योस्क के आवेदन की छूट दे दी है। किसान को रिजर्व प्राइज पर आवंटित कर दी जाएगी।
प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहीत भूमि के बदले किसानों को 6 प्रतिशत भूखंड दिया जाता है। कुछ किसानों को भूखंड नहीं मिल सके हैं। इस भूमि के बदले किसानों को प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकान, कियोस्क एवं निर्मित भवनों को आवंटित किया जाएगा। बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया है कि यह संपत्ति किसानों को आरक्षित मूल्य पर आवंटित की जाएगी। प्राधिकरण ने कृषकों कि सुविधाओं के लिए एक से अधिक आवास, दुकान या क्योस्क के आवंटन के नियमों में शिथिलता प्रदान की गई है, जिन किसानों को आबादी विस्तार भूखंड दिए जाने के लिए पात्र माना गया है। उक्त नीति के लागू होने से किसान एक से अधिक मकान, दुकान व क्योस्क के लिये आवेदन कर सकेंगे। इससे किसानों को फायदा होगा।
विज्ञापन

ग्रेनो का होगा विस्तार, अब मास्टर प्लान 2041 बनेगा
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण मास्टर प्लान 2041 बनवाएगा। इसे बनाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सलाहकार की नियुक्ति करेगा। बोर्ड बैठक में इसका प्रस्ताव रखा गया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी। अब महायोजना 2041 तैयार करने के लिए प्राधिकरण सलाहकार नियुक्त करेगा ताकि योजना को जल्द बनवाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed