{"_id":"5ff684225cf7176ba6801a41","slug":"farmers-warns-to-start-farming-crops-on-protest-site-itself-if-demands-not-accepted-by-govt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किसानों की चेतावनी: सरकार ने मांगें नहीं मानी तो धरना स्थल को बना देंगे खेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की चेतावनी: सरकार ने मांगें नहीं मानी तो धरना स्थल को बना देंगे खेत
Thu, 07 Jan 2021 09:16 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने सांकेतिक रूप से दी चेतावनी
- फोटो : अमर उजाला
कृषि कानूनों के विरोध में 37 दिनों से चिल्ला बॉर्डर पर डटे किसानों का जोश कम नहीं हुआ है। किसान रोजाना अलग-अलग तरीकों से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। बुधवार को किसानों ने धरना स्थल के नजदीक पार्क में सांकेतिक खेती कर सरकार को चेतावनी दी।
किसान नेताओं ने कहा कि अगर सरकार का रुख नहीं बदला, तो किसान धरना स्थल को ही खेत बनाकर फसलों की बुआई शुरू कर देंगे। भारतीय किसान यूनियन (भानु) के प्रदेश महामंत्री बीसी प्रधान ने कहा कि सरकार तारीख पर तारीख दे रही है। कई दौर की बातचीत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला है।
सरकार अपनी बात पर अड़ी हुई है। अब किसान भी अपनी मांगें मनवाकर ही दिल्ली की सीमाओं से वापस लौटेंगे। आंदोलन ज्यादा लंबा चला तो किसान अपनी जरूरत के लिए धरना स्थल पर ही सब्जियों की खेती शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजीव नागर ने कहा कि पार्क के एक हिस्से में धनिया की बुआई करके किसानों ने आने वाले दिनों में आंदोलन को तेज करने का संकेत सरकार को दिया है। सरकार ने अगर कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया तो पूरे पार्क पर ही ट्रैक्टरों के जरिये सब्जियों की फसलों की बुआई की जाएगी।
पार्क ही नहीं धरना स्थल को भी खेत में तब्दील कर दिया जाएगा। इस मौके पर भाकियू भानु के राष्ट्रीय महासचिव बेगराज गुर्जर, प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. तरुण शर्मा आदि किसान नेताओं ने फावड़े, खुरपी आदि से मिट्टी खोदकर धनिये की बुआई की।
‘इतनी ताकत भ्रष्टाचार को रोकने में लगाते’
किसानों को उनके जिलों में ही रोके जाने और नजरबंद किए जाने से नाराज भानु गुट के प्रदेशाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को धरना स्थल पर नहीं आने दिया जा रहा है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस अभियान चला रही है, जिसे ऑपरेशन देहात नाम दिया गया है।
जितनी ताकत मुख्यमंत्री किसानों को रोकने में लगा रहे हैं, उतनी भ्रष्टाचार को रोकने में लगाते तो मुरादनगर जैसा हादसा नहीं होता। प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के किसानों से पुलिस की पाबंदियों के बीच धरना स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया।

300 किमी दूर आकर मिटा रहे भूख
दिल्ली की सीमाओं को घेरकर बैठे किसानों का हौसला बढ़ाने के लिए देश के कोने-कोने से मदद पहुंच रही है। ऐसी ही मदद लेकर करीब 300 किलोमीटर दूर से उत्तराखंड स्थित उधम सिंह नगर की गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमता साहिब की टीम चिल्ला बॉर्डर पहुंची है।
40 से ज्यादा दिनों से गाजीपुर बॉर्डर पर अन्नदाता की भूख मिटा रही इस कमेटी की कार्यकारिणी के सदस्य कुलदीप सिंह पन्नू दो दिन पहले भानु गुट के उत्तराखंड महामंत्री सुखवंत सिंह के साथ चिल्ला पहुंचे।
यहां किसानों की जरूरत को ध्यान में रखकर बुधवार को किसान रसोई की शुरुआत कर दी। पन्नू ने बताया कि फिलहाल 12 लोगों के साथ यहां सेवा शुरू की गई है। सुबह 4 से रात के 11 बजे तक चाय से लेकर खाना तक मुहैया कराया जाएगा।