फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers upset due to non-payment of wheat crop

गेहूं की फसल का भुगतान न होने से किसान परेशान

Sun, 25 Apr 2021 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to non-payment of wheat crop
नूंह। जिले की मंडियों में सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं की बिक्री करने वाले अधिकांश किसान भुगतान के लिए सरकारी खरीद एजेंसी व आढ़तियों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं। लेकिन महज आश्वासन के कुछ नहीं मिल रहा है। किसानों का आरोप है कि सरकार ने 72 घंटे में भुगतान का दावा किया था, जो कि फेल हो गया।
विज्ञापन

किसान काले खान, रामचंद्र, सुरेंद्र जाट ने बताया कि वह सरकार के मानक के अनुरूप अपनी फसल को बेच चुके हैं, लेकिन उन्हें अभी तक गेहूं बिक्री का एक भी पैसा नहीं दिया गया है। जिले में छोटे काश्तकार होने से वह जरूरत के लिहाज से अपनी फसल की बिक्री करते हैं और सरकार ने भी 72 घंटे में भुगतान का दावा कर रखा हैं। उन्होंने बताया कि विवाह व अन्य कार्यों होने के अलावा रमजान के पाक माह में किसान को पैसों की अधिक जरूरत होती हैं, लेकिन भुगतान न होने से सबको परेशानी हो रही है। किसान अपनी उपज की आमदनी पर निर्भर है। फसल को बेचने के बाद अभी भुगतान नहीं होने से काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने सरकार व प्रशासन से मांग की इस और जल्द ध्यान दिय जाए। वहीं एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि अभी इस बारे में पता किया जाएगा। किसानों की फसलों के भुगतान के बारे में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed