{"_id":"61956385af952d00cb196a07","slug":"farmers-reached-the-authority-s-reception-room-by-breaking-the-barricade-noida-news-noi61639915","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरिकेड तोड़कर प्राधिकरण के स्वागत कक्ष तक पहुंचे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरिकेड तोड़कर प्राधिकरण के स्वागत कक्ष तक पहुंचे किसान
विज्ञापन
प्राधिकरण कार्यालय पर धरना देते किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। मांगों के समर्थन में धरना दे रहे किसान बुधवार को बैरिकेड तोड़कर प्राधिकरण के स्वागत कक्ष तक पहुंच गए। सैकड़ों किसान करीब दो घंटे तक स्वागत कक्ष के सामने सड़क पर बैठ गए। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। वहीं, दोपहर बाद विधायक पंकज सिंह के बुलावे पर किसान सेक्टर-26 स्थित उनके कार्यालय पहुंचे। यहां करीब डेढ़ घंटे तक किसानों व विधायक में बातचीत हुई। विधायक ने कई अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और मांगों का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान विधायक कार्यालय से निकलकर वापस प्राधिकरण के बाहर धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा का कहना है कि मांगों को लेकर किसान अंतिम सांस तक प्रदर्शन करेंगे। प्राधिकरण को किसानों की जायज मांगें माननी ही पड़ेंगी। आंदोलन जारी रहेगा और प्राधिकरण पर ही दिन-रात बैठे रहेंगे।
गोदरेज कंपनी का काम रुकवाने पर किसान नेताओं पर केस
सेक्टर-43 में गोदरेज कंपनी की साइट का काम रुकवाने के मामले में भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष सुखबीर खलीफा, सुरेंद्र प्रधान समेत एक दर्जन किसान नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कंपनी के कर्मचारी की तरफ से कोतवाली सेक्टर-39 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी की साइट पर निर्माण कार्य चल रहा है। 9 नवंबर को सैकड़ो किसान वहां पहुंच गए और मजदूरों से मारपीट कर भगा दिया।
किसान मांगें पूरी होने तक धरने देने की जिद पर अड़े
राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के अधिकारियों ने किसानों को ऊर्जा सचिव से बात कराकर समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना खत्म करने का अनुरोध किया है। वहीं, धरना जारी रखने की जिद पर अड़े किसानों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी तब धरना जारी रहेगा। एनटीपीसी से प्रभावित 23 गांवों के किसानों का भारतीय किसान यूनियन अंबावता और किसान उत्थान सेवा समिति के नेतृत्व में दादरी तहसील पर 10 दिन से धरना चल रहा है। बुधवार को दादरी के उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता की मध्यस्थता में निगम के अधिकारियों से वार्ता हुई। इस मौके किसान नेता राज कुमार, गोपाल शर्मा, परमाल भाटी, विक्रम सिंह, सुरेश प्रधान, अनूप राघव, सुरेंद्र भाटी, विक्रम सिंह, जयपाल सिंह आदि मौजूद रहे।