{"_id":"61abadc7a56f7f5e68628109","slug":"farmers-demands-being-neglected-mewat-news-noi619496811","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की मांगों को हो रही उपेक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की मांगों को हो रही उपेक्षित
विज्ञापन
नूंह। शनिवार को खंड के गांव रोजका मेव स्थित आईएमटी चौक पर क्षेत्र के 9 गांवों के किसानों की एक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों ने कई साल तक चले धरने के समाप्त होने के दौरान जिला प्रशासन व एचएसआईआईडीसी के साथ 7 नवंबर 2015 को हुए समझौते को दोहराया।
किसानों ने स्पष्ट कहा कि सरकार यहां पर आईएमटी को विकसित करें उन्हें कोई एतराज नहीं है लेकिन उनके साथ सहमति से हुए फैसले को सरकार व प्रशासन को प्राथमिकता के साथ पूरा कराना चाहिए। हाल में यहां पर कुछ कार्य चल रहा है जिसमें उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है। किसानों ने कहा कि उनकी मांगों को पूरा नहीं कराया जाता है तो फिर से यहां पर वह अनिश्चिकालीन धरने पर बैठेंगे। और यहां पर काम को बंद किया जाएगा। इस मौके पर किसान नेता आजाद खान, हाजी सुबराती, हाजी सोहराब, रमजान सरपंच रोजका, जाकिर कुरैशी रोजका, सिराजुद्दीन, जिला पार्षद आसमोहम्मद रेवासन, अंजुम पार्षद खोड बसई, इस्माल नंबरदार व नूरद्दीन नंबरदार खेड़ ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर एक बार वह उपायुक्त शक्ति सिंह व क्षेत्र के स्थानीय नेताओं के माध्यम से अपनी मांग को मुख्यमंत्री मनोहर लाल तक पहुंचाएंगे। किसानों कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उनकी 1600 एकड़ भूमि कम दामों में अधिग्रहण किया गया था। इस दौरान प्रदेश के अन्य जगह पर जमीन को मंहगे दामों पर सरकार ने अधिग्रहण किया। भाजपा सरकार से 10 बातों पर किसानों से समझौता हुआ था, लेकिन सरकार उनकी मांगों की उपेक्षा कर रही है।
बड़े किसान नेताओं को बुलाया जाएगा
इस मौके पर किसान नेता आजाद खान ने कहा कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं कराया जाता है तो वह देश के बड़े किसान नेताओं को यहां पर बुलाकर अपनी आवाज को बुलंद करें। सरकार जल्द से जल्द उनकी मांगों को पूरा करें।
विज्ञापन
जल्द करेंगे महापंचायत
किसानों ने कहा कि पहले वह प्रशासन से अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए मिलेंगे अगर उनकी मांगों की उपेक्षा की जाती है तो वह क्षेत्र के लोगों के साथ एक महापंचायत करेंगे।