फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farmers asked for four times compensation for airport land

एयरपोर्ट की जमीन के लिए किसानों ने मांगा चार गुना मुआवजा

Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmers asked for four times compensation for airport land
जेवर। नोएडा एयरपोर्ट के विस्तार के लिए दूसरे चरण में जेवर के 6 गांवों की 1310 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण के लिए सोमवार को मुढरह गांव में अपर जिलाधिकारी बलराम सिंह के नेतृत्व में जन सुनवाई हुई। टीम ने किसानों के मुद्दों को सर्वे में शामिल किया है। भूमि अधिग्रहण से पहले प्रभावित किसानों के जीवन पर अधिग्रहण के बाद पड़ने वाले प्रभाव की रिपोर्ट तैयार कराने के लिए शासन ने जीबीयू की टीम से सामाजिक समाघात का सर्वे कराया था। इसी सर्वे के आधार पर जनसुनवाई हुई।
विज्ञापन

एसडीएम जेवर रजनीकांत मिश्र, तहसीलदार जेवर अखिलेश सिंह के अलावा सर्वे टीम के नोडल अधिकारी विवेक मिश्रा, प्रोफेसर वंदना पांडेय, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आनंद प्रताप व डॉ. अमित अवस्थी की मौजूदगी में लोगों से समस्याएं पूछी गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने सवाल किया कि मुढरह गांव है या फिर शहर। यदि मुढरह अब भी भी गांव है, तो किसानों को चार गुना मुआवजा मिलना चाहिए। वहीं, कुछ किसानों ने कहा कि एयरपोर्ट के प्रथम चरण में 2,300 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से किसानों को मुआवजा दिया गया था। यदि उस मुआवजे को आधार मानकर ब्याज जोड़ा जाए तब भी मुआवजा 4,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर से अधिक होता है। ऐसे में सरकार अगर उचित मुआवजा देती है तो किसानों को जमीन देने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन

सकारात्मक रहा किसानों का रुख
उपजिलाधिकारी जेवर और एयरपोर्ट प्रभारी रजनीकांत मिश्र ने बताया कि मुढरह गांव की 53 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होना है, इसलिए गांव में जाकर किसानों के साथ जन सुनवाई की गई। किसानों का रुख सकारात्मक था। किसान जमीन देने को तैयार हैैं। चार गुना मुआवजा या फिर 4,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर मुआवजे की मांग करने का किसानों का अधिकार है। नियम के मुताबिक किसानों को उनकी जमीन का पूरा हक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed