फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmer show black flage on up depty cm

यमुना एक्सप्रेसवे पर उप मुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे

Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
farmer show black flage on up depty cm
अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

---
किसानों ने उपमुख्यमंत्री को दिखाए काले झंडे
- पुलिस ने हिरासत में लेकर पहुंचाया थाने, बाद में उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। अतिरिक्त मुआवजे की मांग कर रहे धरनारत किसानों ने शनिवार को यमुना एक्सप्रेसवे पर जा रहे उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के काफिले को काले झंडे दिखाए। विरोध बढ़ता देख पुलिस ने किसानों को हिरासत में लिया। बाद में विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों को उपमुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसान शांत हुए और पुलिस ने करीब एक घंटे बाद किसानों को हिरासत से छोड़ दिया।
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह के नेतृत्व में शनिवार को धरनास्थल पर 37वें दिन किसान एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष कृष्ण नागर ने बताया कि किसान यमुना एक्सप्रेसवे के चपरगढ़ टोल प्लाजा पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को काले झंडे दिखाने पहुंचे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों ने उपमुख्यमंत्री के काफिले को झंडे दिखा। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच नोक-झोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एसपी देहात रणविजय सिंह के निर्देश पर किसानों को हिरासत में ले लिया गया। कुछ देर बाद विधायक ने किसानों से फोन पर बात कर उपमुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया। 11 किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने उपमुख्यमंत्री से वार्ता की ओर समस्या को लेकर ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर देशराज नागर, रमेश कसाना, पप्पू प्रधान, राजेंद्र नागर, कृष्ण बैंसला, धर्मपाल प्रधान, जतन प्रधान, बृजेश भाटी, प्रताप नागर, सुमित चपरगढ़, उम्मेद एडवोकेट, अमित अवाना, विक्रम यादव, सुरेश, अरविंद सेकेटरी, सतीश कनारसी, जयप्रकाश नागर, रफीक कुरैशी, विज्जन नागर, शब्बीर प्रधान और दुर्गेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed