{"_id":"62129cf8f4d54147f00a1367","slug":"farmer-s-nose-was-broken-for-opposing-lifting-of-manure-from-the-field-noida-news-noi6333211163","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से खाद उठाने का विरोध करने पर किसान की नाक तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत से खाद उठाने का विरोध करने पर किसान की नाक तोड़ी
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जलपुरा गांव में खेत में पड़े कंपोस्ट खाद को उठाने का विरोध करने पर ऐमनाबाद गांव के चार लोगों ने किसान पर हॉकी-लाठी से हमला कर दिया। हमले में किसान की नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी भाइयों गौरव और सौरव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य फरार हैं।
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी सूरज सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उनके घर से कुछ दूरी पर ही खेत है। आरोप है कि 17 फरवरी को उनके खेत मे जेसीबी खड़ी थी। खेत में पड़े कंपोस्ट खाद को ऐमनाबाद निवासी गौरव जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली में उठाकर भर रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर गौरव ने फोन कर अपने भाई सौरभ, और साथी बाबू व साबू को मौके पर बुला लिया। आरोपियों ने लाठी-हॉकी हमला कर सूरज सिंह को घायल कर दिया। पुलिस ने सूचना पर मामले में एनसीआर दर्ज की और मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में नाक की हड्डी टूटने की रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि इस मामले में एनसीआर को एफआईआर में तरमीम कर गौरव और सौरभ को गिरफ्तार किया गया है। जबकि बाबू और साबू फरार हैं।
शोरूम से चोरी कर भाग रहे आरोपी को सुरक्षाकर्मी ने पकड़ा
ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रांडेड शोरूम से कपड़े, जूते और टोपी चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को सुरक्षाकर्मी ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी सभी सामान पहनकर भाग रहा था। आरोपी जबकि उसका साथी चकमा देकर भाग गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सैंथली गांव निवासी जितेंद्र के रूप में हुई है। मामले में स्टोर प्रबंधक यश मदान की तरफ से पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस मौके से भागे आरोपी को तलाश कर रही है। बताया गया है कि शनिवार शाम स्टोर पर दो युवक आए। दोनों ने ब्रांडेड जूते व टोपी पहन लिए। बिना रुपये दिए दोनों भागने लगे। एक युवक भाग गया, जबकि दूसरे को सुरक्षागार्ड ने दौड़कर दबोच लिया। ब्यूरो