{"_id":"5d8e69a08ebc3e0172326e46","slug":"farmer-protest-on-the-autority-gate-noida-news-noi4640515184","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय पर बोला धावा, बांधी भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने प्राधिकरण कार्यालय पर बोला धावा, बांधी भैंस
विज्ञापन
प्राधिकरण कार्यालय पर प्रर्दशन के दौरान किसानों ने गेट में बांधी गाय और भैंस।
किसानों ने प्राधिकरण पर बोला धावा, बांधी भैंस
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के सेक्टर-6 कार्यालय पर शुक्रवार को खूब हंगामा हुआ। एक ओर ढोल-नगाड़ों संग पहुंचे किसान बैरिकेड तोड़ने के लिए अड़े थे वहीं दूसरी ओर पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। धरना-प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कार्यालय के बाहर गाय और भैंसें बांध दी थीं। इस दौरान प्राधिकरण कार्यालय खाली करा लिया। बोर्ड बैठक का स्थान भी बदल दिया गया। किसान राशन, पानी व अन्य व्यवस्था कर अनिश्चितकालीन धरना देने के इरादे से प्राधिकरण कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय पर दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुआ प्रदर्शन देर शाम 7 बजे तक जारी रहा। सीईओ समेत अन्य अधिकारियों संग करीब 2 घंटे चली बातचीत के बाद किसानों को ठोस आश्वासन दिया गया। जिसके बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई।
पहले से तय कार्यक्रम के तहत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की अगुवाई व अन्य किसान संगठनों के आह्वान पर दोपहर 12 बजे 81 गांवों के किसानों ने सेक्टर-121 से सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय की ओर कूच किया। ज्यादातर किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों में सवार थे वहीं कुछ पैदल भी चल रहे थे। कई ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर मवेशियों को भी लादा गया था। किसानों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेडिंंग की थी। जिसे तोड़कर किसान प्राधिकरण दफ्तर पहुंच गए।
किसानों को बड़ी संख्या में आते देखकर प्राधिकरण कार्यालय को खाली करा लिया गया। पब्लिक एंट्री को पूरी तरह से रोक दी गई। पुलिस ने किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। परिसर से एक-एक लोगों को निकाला गया। करीब 1 बजे के किसान प्राधिकरण कार्यालय पर पहुंचने शुरू हो गए। एसएसपी वैभव कृष्ण ने मुख्य सड़क पर मोर्चा संभाला और किसानों के ट्रैक्टर व वाहनों को सड़क से ही डायवर्ट करा दिया। किसान वहां से पैदल प्राधिकरण परिसर पहुंचे। हालांकि इससे पहले ढोल नगाड़ों व गाय-भैंस के साथ कुछ किसान पहले ही वहां पहुंच गए थे। उन्होंने गाय-भैंसों को वहीं बांध दिया।
विज्ञापन
हालात तनावपूर्ण होने पर अधिकारियों ने संभाला मोर्चा
दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे हालात तनावपूर्ण होने लगे। किसान पुलिस से बैरिकेड हटाने के लिए कह रहे थे। किसानों ने 10 मिनट का अल्टीमेटम भी दिया। जब किसान उग्र होने शुरू हुए तो पुलिस सामने आ गई। हालांकि पुलिस कप्तान, सिटी मजिस्ट्रेट और प्राधिकरण के ओएसडी की मध्यस्थता के बाद किसान शांत हुए। लेकिन उन्होंने नारेबाजी और भाषण जारी रखा। यह सिलसिला शाम करीब 7 बजे तक जारी रहा। इसके बाद सीईओ के साथ किसानों की बैठक हुई। इसमें सहमति के बाद धरना खत्म हो पाया।
बोर्ड बैठक का स्थान तक बदलना पड़ा
किसानों के संभावित धरना प्रदर्शन को देखते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर-6 के बदले सेक्टर-29 के एनएमआरसी कार्यालय में बोर्ड बैठक का स्थान तय कर दिया। इसके बाद प्राधिकरण के सभी अधिकारी सेक्टर-29 पहुंचे, जहां बोर्ड बैठक का आयोजन कराया गया। बोर्ड बैठक के बाद लौटे कर्मचारियों को भी पुलिस ने प्राधिकरण कार्यालय में जाने से रोक दिया।
मांगों पर रिपोर्ट देगी प्राधिकरण और प्रशासन की संयुक्त टीम
भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) एवं प्राधिकरण के बीच हुई बातचीत में प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी, ओएसडी एमपी सिंह, ओएसडी राजेश कुमार के अलावा किसान नेता राकेश टिकैत, पवन खटाना, चौधरी महेंद्र सिंह, सुखवीर पहलवान गजेंद्र चौधरी, परविंदर सिंह, अनित कसाना, सुभाष चौधरी समेत अन्य शामिल रहे। करीब 2 घंटे तक चली बातचीत के बाद किसानों की मांग पर प्राधिकरण सहमत हुआ। अब किसानों की आबादी नहीं तोड़ी जाएगी। प्राधिकरण की टीम गांवों का निरीक्षण करेगी और कोई विवाद होने पर किसानों से बातचीत की जाएगी। प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को किसानों व प्राधिकरण के बीच बैठक होगी। किसानों की जितनी भी मांगें हैं, उस आधार पर प्राधिकरण और प्रशासन की टीम जांच कर उसकी रिपोर्ट देगी। इसके बाद कार्रवाई होगी। किसानों का ठोस आश्वासन मिला, तब जाकर धरना समाप्त किया गया।