फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   farmer

31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल का बीमा

Mon, 20 Jul 2020 07:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
farmer
31 जुलाई तक करा सकते हैं फसल का बीमा
विज्ञापन

नूंह। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी को आगामी तीन वर्ष खरीफ 2020 से रबी 2022-2023 तक के लिए बीमा हेतु सरकार की अधिसूचना के अनुसार अधिकृत किया गया है। कृषि विभाग के एसडीओ डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2020 की खरीफ की देय राशि में कपास की फसल के लिए 4077.25, धान 1680.30, बाजरा 790.72 व मक्का 840.16 प्रति हेक्टेयर किसानों द्वारा बीमा करवाने के लिए वहन करना होगा। उन्होंने बताया कि बीमा करवाने की अंतिम तिथि आगामी 31 जुलाई निर्धारित की गई है। उन्होंनेे बताया कि किसान अपनी इच्छानुसार अपनी बैंक शाखा व सीएससी अथवा पोर्टल के माध्यम से 31 जुलाई तक खरीफ फसल का बीमा करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए किसान एआईसी कंपनी के दूरभाष नंबर 011-24604444 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा कृषि विभाग कार्यालय के कृषि विभाग अधिकारी व खंड कृषि विभाग अधिकारी से भी संपर्क कर जानकारी ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed