फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Farhat Naaz tops in Nooh

फिरोजपुर झिरका की फरहत नाज बनी जिला टॉपर

Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Farhat Naaz tops in Nooh
जिला टॉपर फरहत नाज। - फोटो : Farhat naj first in distt
नूंह। सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिले का वार्षिक परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। जिले में सीबीएसई के करीब पंद्रह स्कूलों में सभी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा। इन पंद्रह स्कूलों के करीब 750 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल रहे, जिनमें 32 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका के अरावली पब्लिक स्कूल की छात्रा फरहत नाज ने 98.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। वहीं दूसरे स्थान पर पुन्हाना के एसडीवीएन स्कूल की छात्रा कशिश अग्रवाल रही जिन्होंने 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा दिखाई। छात्रा शुभी जैन व महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही फिरोजपुर झिरका के मेवात मॉडल स्कूल के छात्र कुनाल जैन ने 95.80 अंक प्राप्त कर जिले में चौथा स्थान प्राप्त किया। कुनाल जैन ने आईटी विषय में सौ में से पूरे सौ अंक प्राप्त किए। जबकि पांचवें स्थान पर फिरोजपुर झिरका के अरावली पब्लिक स्कूल की छात्रा कौशाली व केशर खान के अलावा आटा के एक्मे इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा इश्तिा बत्रा संयुक्त रूप से 95.60 अंक प्राप्त कर छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

वहीं 84 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत अंकों के साथ जिले का नाम रोशन किया। जिले में कई वर्षों से लगातार सीबीएसई के परीक्षा परिणाम बेहतर आ रहे हैं, जोकि लोगों के लिए गर्व की बात है। इन परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी अनूप सिंह जाखड़ व मेवात मॉडल स्कूल के शिक्षा अधिकारी डॉक्टर रमेशचंद्र ने उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभाओं के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ताकि भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में अन्य प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed