{"_id":"62d63d100f80785ebb389fed","slug":"famous-madame-taussaud-museum-shifted-to-noida-dlf-mall-from-delhi-cannaught-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madame Taussad Museum: अब नोएडा में कर सकेंगे सितारों का दीदार, डीएलएफ मॉल में खुला मैडम तुसाद संग्रहालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Madame Taussad Museum: अब नोएडा में कर सकेंगे सितारों का दीदार, डीएलएफ मॉल में खुला मैडम तुसाद संग्रहालय
Tue, 19 Jul 2022 08:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:44 PM IST
सार
देश का यह एकमात्र मैडम तुसाद संग्रहालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित था। इसे 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक यह बंद रहा। इसी कारण से इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल में खोला गया है।
विज्ञापन
मैडम तुसाद म्यूजियम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश दुनिया के सिनेमा और खेल जगत से जुड़े सितारों और प्रसिद्ध नेताओं का दीदार अब नोएडा में किया जा सकेगा। मोम के पुतलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय अब नोएडा में शिफ्ट हो गया है। इसे सेक्टर-18 स्थित डीएलएफ मॉल में मंगलवार से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। अब इस संग्रहालय को मैडम तुसाद इंडिया के नाम से जाना जाएगा।
पहले देश का यह एकमात्र मैडम तुसाद संग्रहालय नई दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित था। इसे 2019 में खोला गया था, लेकिन कोरोना महामारी के कारण दो वर्षों तक यह बंद रहा। इसी कारण से इसे अब नोएडा के डीएलएफ मॉल में खोला गया है।
नोएडा में संग्रहालय को पहले से ज्यादा भव्य और आकर्षक बनाया गया है। यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, खेल जगत से सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव, मैरीकॉम, मिल्खा सिंह, डेविड बेकम, उसेन बोल्ट समेत कई हस्तियों के पुतले हैं। सिनेमा जगत से अमिताभ बच्चन, राजकपूर, सलमान खान, रणबीर कपूर, कैटरीना समेत अन्य फिल्मी सितारों के पुतले भी लोगों के आकर्षण का कारण हैं।