फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   family wanted to send him army Anil Dujana

Anil Dujana: आर्मी में भेजना चाहते थे परिजन, भर्ती परीक्षा में हुआ था फेल, बुरी संगत ने बनाया गैंगस्टर

Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 05 May 2023 10:21 PM IST
सार

परिजन कहते हैं आमतौर पर रंजिश और अपराध का कारण जर, जोरू या जमीन होती है, लेकिन अनिल के सामने इस तरह की कोई परिस्थिति नहीं थी। अनिल के बड़े भाई भोपाल नागर ने ग्रामीणों से कहा कि वे उसे सेना में भेजना चाहते थे, लेकिन बुरी संगत के कारण अनिल गलत रास्ते पर चला गया।

विज्ञापन
family wanted to send him army Anil Dujana
अनिल दुजाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दुजाना गांव में शुक्रवार को शोक का माहौल था। गांव में अधिकांश दुकानें बंद थी। लोग अनिल के संबंध में खुलकर जानकारी देने से लोग कतरा रहे थे। गांव में सुबह से ही लोगों का आना जाना शुरू हो गया था। अनिल के परिजन-भाई आदि के साथ बैठकर लोग चर्चा कर रहे थे कि अनिल के जरायम की दुनिया में आने की कोई ठोस वजह नहीं थी। पूरा परिवार पढ़ा लिखा है, रुपये पैसे की भी कमी नहीं थी।

विज्ञापन


परिजन कहते हैं आमतौर पर रंजिश और अपराध का कारण जर, जोरू या जमीन होती है, लेकिन अनिल के सामने इस तरह की कोई परिस्थिति नहीं थी। अनिल के बड़े भाई भोपाल नागर ने ग्रामीणों से कहा कि वे उसे सेना में भेजना चाहते थे, लेकिन बुरी संगत के कारण अनिल गलत रास्ते पर चला गया।

विज्ञापन


अनिल के दुजाना गांव स्थित पैतृक मकान में साफ-सफाई आदि बृहस्पतिवार शाम से ही शुरू कर दी गई थी। शुक्रवार को दिन निकलते ही इसी मकान में लोगों का शोक संवेदना प्रकट करने आने का सिलसिला शुरू हुआ। परिजनों और ग्रामीणों के मुताबिक पढ़ाई के दौरान अनिल सामान्य छात्रों की तरह था। कभी स्कूल या गांव में उसका किसी से विवाद भी नहीं हुआ था। अनिल के परिवार के अधिकतर लोग गांव से बाहर रहते हैं। बड़े भाई भोपाल नागर सेना के सूबेदार पद से रिटायर होने के बाद आईबी में तैनात थे। भोपाल ने बताया कि उन्हें तो ये तक नहीं पता कि वर्ष 2002 में अनिल ने पहली हत्या क्यों की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


नाम से दुजाना हटाने पर जेल से की कॉल

अनिल नागर अपने नाम के आगे दुजाना लगाना पसंद करता था। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। लोगों का कहना था कि अनिल के नाम में दुजाना नाम जुड़ने से गांव का नाम खराब होता है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन को भी पत्र देकर अनिल के नाम के आगे दुजाना का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की थी। इसकी जानकारी मिलते ही अनिल ने शिकायत करने वाले ग्रामीण के मोबाइल पर कॉल कर धमकी भरे लहजे में पूरा मामला पूछा और आगे से ऐसा न करने की हिदायत दी थी।


सेना की भर्ती परीक्षा में हुआ था फेल

ग्रामीणों के मुताबिक वर्ष 1997 में हाईस्कूल पास करने के बाद अनिल दुजाना सेना भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए हैदराबाद गया था। शारीरिक परीक्षा में वह पास हो गया था लेकिन लिखित परीक्षा में फेल हो गया था। परिजनों ने उसे पढ़ाई जारी रखने के लिए कहा। मगर वह नहीं माना। जल्द ही वह असामाजिक तत्वों के साथ उठने-बैठने लगा था। वर्ष-2002 में उसने हत्या की पहली वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह लगातार अपना रौब बढ़ाता चला गया। क्षेत्र में राजनीति के अलावा गांव में छोटे-छोटे पंचायत फैसलों में भी हस्तक्षेप करने लगा था। गांव की पंचायत में फैसले के दौरान उसका सिक्का चलता था।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed